आज है सीमा सुरक्षा बल दिवस, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

BSF-raising-day-2021
Published on
Updated on

नई दिल्ली: हर साल 1 दिसंबर को 'सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस' (BSF Raising Day) हमारे देश में मनाया जाता है। इस साल यानी 2021 को हम 57 वां सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस' (BSF Raising Day) मनाने जा रहे है। दरअसल भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन युद्धों के बाद 1 दिसंबर 1965 को BSF (सीमा सुरक्षा बल) का गठन एक केंद्रीय एजेंसी के रूप में  किया गया था। आज 'सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस' (BSF Raising Day) के अवसर पर जानते है इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी....

'सीमा सुरक्षा बल' के गठन के पीछे एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है, इस उद्देश्य के तहत भारत की सीमाएं और उससे जुड़े मामलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके इसलिए इसकी स्थापना की गई थी। आपको बता दें कि यह भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। बीएसएफ को भारतीय क्षेत्रों की "रक्षा की पहली दीवार" का कहा जाता है।

1965 में हुआ था गठन

आपको बता दें कि बीएसएफ आज अपना 57 वां स्थापना दिवस मना रहा है। भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन युद्ध के बाद, भारत की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वहां से जुड़े मामलों के लिए बीएसएफ का गठन एक दिसंबर, 1965 को एक एकीकृत केंद्रीय एजेंसी के रूप में किया गया था।

यह भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और दुनिया के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल के रूप में खड़ा है। बीएसएफ को भारतीय क्षेत्रों की रक्षा की पहली पंक्ति करार दिया गया है। इसके करीब पौने तीन लाख जवान व अधिकारी देश की 6386 किमी लंबी सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com