- Hindi News »
- India »
- Three Workers Died In Collapse Of An Under Construction Building In Bangalore
बेंगलुरु में जमींदोज हुई निर्माणाधीन इमारत; तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
मंगलवार को बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। मलबे से दो मजदूरों को बचा लिया गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

बेंगलुरु में जमींदोज हुई निर्माणाधीन इमारत (सोर्स-सोशल मीडिया)
बेंगलुरू: मंगलवार को बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। मलबे से दो मजदूरों को बचा लिया गया है। यह घटना शहर के हेनूर इलाके में घटी है। अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की एक टीम मौके पर मौजूद है। उन्होंने पुष्टि की है कि तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हादसे के बाद फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
साइट पर टाइल लगाने का काम करने वाले ठेकेदार ने बताया कि कि जब इमारत गिरी, तब टाइल वर्कर, कंक्रीट वर्कर और प्लंबर समेत 20 मजदूर काम कर रहे थे। अहमद ने आरोप लगाया कि बेसमेंट कमजोर था, जिसकी वजह से इमारत ढह गई। इमारत सात मंजिला थी, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि केवल चार मंजिलों के लिए अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद निर्माण उल्लंघन हुए।
यह भी पढ़ें:- झारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी में आया ‘नेताओं का पतझड़’, चुनावी मौसम के बीच ‘हेमंत’ के आमद की आहट!
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
बेंगलुरु में अमेरिकी महिला के घर का किराया मकान मालिक ने 33% बढ़ाया, महिला ने वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी
बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
मां-बहन और भांजे का काटा गला, खुद भी की जान देने की कोशिश, बेंगलुरु में रूह कंपा देने वाली वारदात
मंगलवार को बेंगलुरु में भारी बारिश ने शहर के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलभराव के कारण सड़कें नदियों में बदल गई हैं और वाहनों के आधे डूबे होने की कई तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग भारी बारिश के कारण अपने घरों के अंदर पानी भरने की शिकायत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारी बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
उन्होंने कहा, हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रभावित इलाकों का सर्वे किया जा रहा है और जल्द से जल्द राहत उपाय लागू किए जाएंगे। कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, खासकर दक्षिण आंतरिक और तटीय कर्नाटक में।
यह भी पढ़ें:- 120 की रफ्तार से गुजरेगा तूफान, एलर्ट मोड पर कोस्ट गार्ड, हेलीकॉप्टर और जहाज किए तैनात
इसके अलावा पड़ोसी राज्यों केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौजूदा समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है, वहीं बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने भी आपातकालीन सेवाएं लागू कर दी हैं। अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया है कि प्रभावित जगहों पर जरूरी उपाय लागू किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
Three workers died in collapse of an under construction building in bangalore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMAngel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
May 18, 2026 | 11:41 AMचलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 11:37 AMहेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
May 18, 2026 | 11:35 AMवाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
May 18, 2026 | 11:32 AMअकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:30 AMकल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














