- Hindi News »
- India »
- Three Fraudsters Who Were Luring Mlas With Ministerial Posts By Claiming To Be Amit Shahs Son Were Caught
अमित शाह का बेटा बताकर मंत्री पद का लालच देने वाले 3 ठग पकड़ाए, मणिपुर पुलिस लेकर आयी इंफाल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा बनकर मणिपुर के कई विधायकों को धन के बदले मुख्यमंत्री पद दिलाने का वादा करने के आरोप में उत्तराखंड से गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को इंफाल लाया गया।
- Written By: राहुल गोस्वामी

अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
इंफाल : एक बड़ी खबर के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा बनकर मणिपुर के कई विधायकों को धन के बदले मुख्यमंत्री पद दिलाने का वादा करने के आरोप में हाल में उत्तराखंड से गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को इंफाल लाया गया।
इस बाबत पुलिस ने आज यानी बुधवार को जानकारी देते बताया कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद कई विधायकों को तीन आरोपियों के फोन आए थे, जिन्होंने कथित तौर पर खुद को शाह का बेटा जय शाह बताया था और उन्हें चार करोड़ रुपये में मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
राहुल गांधी के बयान पर भड़के नितिन नवीन, पूछा क्या दुनिया भर में तिरंगे का सम्मान बढ़ाना गद्दारी?
रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, एक बार फिर दिया विवादित बयान; बोले- पीएम और गृह मंत्री गद्दार हैं
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
इस बाबत पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘‘इंफाल थाने में दर्ज दो प्राथमिकियों के संबंध में जांच के बाद, उत्तराखंड में पहले गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों को मणिपुर पुलिस द्वारा इंफाल लाया गया।” बयान में कहा गया है कि आरोपियों ने फरवरी में एन. बीरेन सिंह के मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य के कई विधायकों को फोन किया था।
वहीं इस बाबत बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताया तथा विधायकों से बड़ी धनराशि मांगी और वादा किया कि उनके नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए विचार किया जाएगा।”
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
मामले पर मणिपुर पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निधौरी कला निवासी उवैस अहमद, दिल्ली के गाजीपुर के रहने वाले गौरव नाथ और प्रियांशु पंत के रूप में हुई है।
जानकारी दें कि, मई 2023 से मणिपुर में मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है और इसका कार्यकाल 2027 तक है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Three fraudsters who were luring mlas with ministerial posts by claiming to be amit shahs son were caught
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














