-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Threat To Kill Pm Modi Demand Of Rs 500 Crore And Release Of Lawrence Bishnoi
PM मोदी को जान से मारने की धमकी, 500 करोड़ रूपये और लॉरेन्स बिश्नोई की रिहाई की मांग
- Written By: शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक धमकी भरा ईमेल आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा धमकी देने वाले ने 500 करोड़ रूपये और जेल में बंद लॉरेन्स बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की रिहाई की मांग की है। इतना ही नहीं अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की भी धमकी दी गई है।
मुंबई और गुजरात पुलिस अलर्ट
एनआईए ने मुंबई पुलिस और गुजरात पुलिस इस धमकी भरे ईमेल के बारे में जानकारी देकर अलर्ट कर दिया है। साथ ही पीएम की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें
Natural Gas Supply: मोदी सरकार का अहम फैसला, देश में नेचुरल गैस सप्लाई से इमरजेंसी कंट्रोल हटा
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, हांसी जिम ट्रेनर हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
PM मोदी का इंडोनेशिया दौरा: क्या चीन की नींद उड़ा देगी ब्रह्मोस मिसाइल डील? जानें भारत का बड़ा गेम प्लान
वानखेड़े स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई गई
एक पुलिस सूत्र ने कहा, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है क्योंकि शहर वानखेड़े स्टेडियम में पांच विश्व कप क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सूत्र ने बताया कि वे ईमेल के सोर्स का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह, शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष को एनआईए से एक अलर्ट मिला जिसमें कहा गया कि एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था।

धमकी भरे ईमेल में क्या कहा गया
ईमेल में कहा गया है, “तुम्हारी सरकार से हमें 500 करोड़ और लॉरेंस बिश्नोई चाहिए नहीं तो कल हम नरेंद्र मोदी के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी उड़ा देंगे। हिंदुस्तान में सब कुछ बिकता है तो हमने भी कुछ खरीदा है कितना भी सुरक्षित कर लो हमसे नहीं बच पाओगे अगर बात करनी है तो इस मेल पर ही बात करना।”
बता दें कि भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की गुरुवार (5 अक्टूबर) से शुरुआत हो गई है। जहां, पहला मैच अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच को न्यूज़ीलैंड ने 9 विकेट से जीता।
2014 से जेल में है बिश्नोई
बिश्नोई 2014 से जेल में है और माना जाता है कि वह जेल के अंदर से ही अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। उस पर पंजाब में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। पिछले साल बिश्नोई ने मूसेवाला पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था, “सलमान खान बिश्नोई समाज के देवता जंबेश्वरजी मंदिर जाएं और काले हिरण की हत्या के मामले में माफी मांगें। अभी मैं गुंडा नहीं हूं लेकिन सलमान खान की हत्या के बाद गुंडा बन जाऊंगा। मेरी लाइफ का एक ही मकसद है सलमान खान को मारना। सुरक्षा हटते ही सलमान खान का मर्डर करूंगा।”
Threat to kill pm modi demand of rs 500 crore and release of lawrence bishnoi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
Jul 05, 2026 | 10:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में मानसून सक्रिय, सामान्य से 13.6% अधिक बरसे बदरा, निचले इलाकों में पानी भरा, किसान खुश
Jul 05, 2026 | 10:25 AMअकोला के बालापुर नगर परिषद में बड़ा सियासी भूचाल! BJP गटनेता सहित दो पार्षदों के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र खारिज
Jul 05, 2026 | 10:19 AMBharat Tiwari Encounter: पुलिस के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं भरत भूषण की मां, DSP और SHO के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
Jul 05, 2026 | 10:11 AMनासिक में आफत की बारिश: सातपुर कार्बन नाका पर धंसी 15 फीट सड़क, गोदावरी का बढ़ा जलस्तर, कई जगह गिरे पेड़
Jul 05, 2026 | 10:08 AMWho is Gauri Spratt: 1 बेटे की मां और बेहद प्राइवेट लाइफ… कौन हैं आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी
Jul 05, 2026 | 10:05 AMBody Positivity: खुद को जैसा हैं वैसा अपनाने का संदेश देती हैं ये 7 बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में और शोज
Jul 05, 2026 | 10:04 AMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM














