- Hindi News »
- India »
- Theft In Kerala Padmanabha Swamy Temple Four Accused Including Doctor Arrested
केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर में चोरी, डॉक्टर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
पद्मनाभ स्वामी मंदिर से जो बर्तन चोरी हुआ है उसे स्थानीय भाषा में "उरुली" कहा जाता है। यह पारंपरिक बर्तन कांसे का बना होता है जिसका उपयोग मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता रहा है।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुरम : केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी के आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा राज्य से हिरासत में लिया है। आरोपियों को आज तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पद्मनाभ स्वामी मंदिर से जो बर्तन चोरी हुआ है उसे यहां की स्थानीय भाषा में “उरुली” कहा जाता है। उरुली एक पारंपरिक बर्तन है जो कांसे का बना होता है। इसका उपयोग इस प्राचीन मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता रहा है।
आरोपियों में एक डॉक्टर भी शामिल
मामले में की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें हरियाणा पुलिस के सहयोग से हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक पेशे से डॉक्टर है। इतना ही नहीं उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता भी है।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम के मुंडाथिकोड में पटाखों के गोदाम में भड़की आग, 8 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, मचा हड़कंप
तमिलनाडु की पहाड़ियों में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी वैन; केरल के 9 शिक्षकों की दर्दनाक मौत
शादी के वक्त सिर्फ 16 साल की थी मोनालिसा! सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड ने उजागर किया सच, जेल जाएगा पति फरमान खान?
पुडुचेरी में टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड…5 बजे तक 86% से ज्यादा मतदान, केरल और असम में भी जबरदस्त उत्साह
सीसीटीवी फुटेज से मिला चोरों का सुराग
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबित मंदिर में चोरी की यह घटना बीते गुरुवार को हुई। मंदिर के अधिकारियों को जैसे ही मंदिर से बर्तन गायब होने की भनक लगी उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कई घंटों तक मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की। जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी हरियाणा से हैं जिसके बाद उन्हें हरियाणा से ढूंढ निकाला गया। केरल की पुलिस ने हरियाणा जाकर वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को हिरासत में लिया है। आज आरोपियों को केरल लाये जाने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Theft in kerala padmanabha swamy temple four accused including doctor arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बर्तनों की आवाज या गोलियों की गूंज? भारतीय पत्रकार ने सुनाया हिल्टन होटल में हमले का डरावना मंजर- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:36 AMप्रदूषण नियंत्रण में आरएमसी प्लांट की बड़ी भूमिका, स्वच्छ और सुरक्षित नागपुर के लिए उद्योग का संकल्प
Apr 26, 2026 | 09:35 AMMumbai Pune Expressway ‘मिसिंग लिंक’ 1 मई से चालू, सफर होगा 30 मिनट तेज
Apr 26, 2026 | 09:22 AMमृत व्यक्ति ने बेचे 7 करोड़ के फ्लैट! संभाजीनगर में पावर ऑफ अटॉर्नी का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Apr 26, 2026 | 09:21 AMगुरुग्राम में नागपुर युवक की संदिग्ध मौत, सेक्स पावर दवा की ओवरडोज आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Apr 26, 2026 | 09:19 AMPune Metro को बड़ा विस्तार, 4 नए रूट को मिली मंजूरी, उपनगरों तक पहुंचेगी सेवा
Apr 26, 2026 | 09:13 AMयूपी: बर्थडे मनाने पहुंचे दोस्तों में खूनी संघर्ष, आपसी झगड़े में 3 युवकों की गोली मारकर हत्या, केक बना कारण!
Apr 26, 2026 | 09:07 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM














