-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- The Government Will Clean The Dirty Water Coming In The Ganges River
गंगा नदी में आ रहे गंदे पानी को साफ कर बिजली कंपनी को बेचेंगी सरकार
- Written By: अविनाश पांडे

File Photo
नई दिल्लीः सरकार गंगा नदी के किनारे स्थित शहरों से निकलने वाले गंदे जल को शोधित करके विद्युत संयंत्रों को बेचेगी और इसके लिये अगले एक-दो सप्ताह में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और विद्युत मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के महानिदेशक जी. अशोक कुमार ने कहा है कि, ‘हम गंदे जल को शोधित करके उसका पुन: उपयोग करने की एक योजना पर काम कर रहे हैं। इसके लिये अभी मथुरा स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ सहमति बनी है और अगले महीने एमओयू पर हस्ताक्षर किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि, हमने नदी के 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित विद्युत संयंत्रों को शोधित जल बेचने के लिये बातचीत की है। शोधित जल की बिक्री के लिये विद्युत मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है और मंत्रालय ने इसे विचारार्थ केंद्रीय विद्युत प्राधिकार (सीईए) को भेजा है।
सम्बंधित ख़बरें
Power Accord: बिजली सेक्टर में भारत-नेपाल का बड़ा कदम, 1650 मेगावाट बिजली निर्यात को मिली हरी झंडी
वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार, नगर निगम और पुलिस ने प्रस्तावित टेंपो स्टैंड का किया निरीक्षण
Mathura: द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से निकली रथयात्रा, ठाकुर जी के दिव्य दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
एनएमसीजी के महानिदेशक ने आगे बताया, ‘‘अगले एक दो हफ्ते में एमओयू की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के बाद हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा कि इसके लिये 30 बिजली परियोजनाओं एवं संयंत्रों को चिन्हित किया गया था और इसके बाद एनएमसीजी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की टीम ने एक महीने तक इन संयंत्रों का दौरा किया। कुमार ने कहा कि इन चिन्हित संयंत्रों में से कुछ काफी पुराने थे और कुछ में तकनीकी समस्याएं सामने आईं।
उन्होंने कहा, ‘‘जांच परख करने के बाद 11 संयंत्रों को छांटा गया है जिन्हें शोधित जल की आपूर्ति की जायेगी। ” योजना के राजस्व मॉडल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी शुरूआत की गई है और आने वाले समय में अन्य पहलुओं पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया, ‘‘बातचीत के दौरान संयंत्रों एवं उद्योगों ने शोधित जल की सुनिश्चित आपूर्ति पर जोर दिया है, ऐसे में हमें जलमल शोधन संयंत्र (STP) की क्षमता बढ़ानी है और इस दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।
अधिकारी कुमार ने बताया कि, वर्ष 2014 से दिसंबर 2021 तक 7 वर्ष में एसटीपी के माध्यम से 900 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) गंदे जल को शोधित करने की क्षमता तैयार की गई थी। वहीं, पिछले 6-8 महीने में 800-900 एमएलडी क्षमता तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि, सात वर्ष में जलमल शोधन की जितनी क्षमता तैयार की गई, उतनी पिछले छह से आठ महीने में तैयार की गई है।
कुमार ने कहा कि, ‘‘ अगले छह महीने में हम 1000 एमएलडी क्षमता विकसित करना चाहते हैं। इस प्रकार से हमें उम्मीद है कि इस साल हम जलमल शोधन की 2000 एमएलडी की नयी क्षमता जोड़ सकेंगे। इस प्रकार से साल के अंत तक 3000 एमएलडी क्षमता सृजित की जा सकेगी और तभी संयंत्रों को सुनिश्चित जल की आपूर्ति हो सकेगी।
एनएमसीजी महानिदेशक ने बताया कि मिशन ने नदी में गाद प्रबंधन, उनके पुन: चक्रण एवं उपयोग के लिये ‘‘रूचि पत्र” (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) आमंत्रित किया है। कुमार ने बताया, ‘‘हमने विशेषज्ञों एवं संस्थानों से गाद प्रबंधन एवं गाद के उपयोग को लेकर सुझाव मांगा है और काफी लोगों ने इसके लिये आवेदन किया है।” उन्होंने कहा कि इस बारे में हम 15 जुलाई तक आवेदन का इंतजार करेंगे और इसके बाद चयन किया जायेगा ।(एजेंसी)
The government will clean the dirty water coming in the ganges river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत टेक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, MP में निवेश बढ़ाने पर फोकस
Jul 16, 2026 | 10:44 AMCM की आलोचना देश के खिलाफ युद्ध नहीं: महादेव बालगुडे को जमानत देते हुए पुणे कोर्ट की टिप्पणी
Jul 16, 2026 | 10:39 AMसोनम वांगचुक के अनशन का 19वा दिन: शरीर में फैट खत्म, अब अंगों पर मंडराया बड़ा खतरा! डॉक्टर ने दी भयावह चेतावनी
Jul 16, 2026 | 10:38 AMलव, क्राइम पेट्रोल और मर्डर, मुंबई में नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंख पर पट्टी बांधी और रेत दिया गला
Jul 16, 2026 | 10:37 AMHeart Health: बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए इनके फायदे
Jul 16, 2026 | 10:36 AMDiljit Dosanjh Satluj Fees: सिर्फ 1 रुपये फीस लेकर कर डाली सतलुज फिल्म, दिलजीत की दरियादिली ने जीता दिल
Jul 16, 2026 | 10:35 AMकार्डिफ में 15 साल से अजेय है टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर होगी नजर
Jul 16, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














