-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- The Fierce Fire In Bhopals Satpura Building Will Be Extinguished With The Help Of The Air Force
भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, वायुसेना के मदद से बुझाई जाएगी; CM ने PM मोदी, राजनाथ और शाह से की बात
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: @nisheethsharan/ Twitter
भोपाल: मध्यप्रदेश ले भोपाल में प्रदेश सरकार के सचिवालय वल्लभ भवन के पास स्थित सतपुड़ा भवन (Bhopal Satpura Bhawan Fire) की तीसरी मंजिल पर सोमवार को आग लग गई। आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस शासकीय भवन में मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। सरकार ने आग लगने के प्रारंभिक कारणों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी के गठन की घोषणा की। वहीं, सीएम चौहान (CM Shivraj Chauhan) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से बात की और भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद मांगी।
रक्षा मंत्री से मांगी मदद
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद मांगी। रक्षा मंत्री के निर्देश पर वायुसेना के AN 32 और Mi-15 विमान आज रात भोपाल पहुंचेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद मांगी। रक्षा मंत्री के निर्देश पर वायुसेना के AN 32 और Mi-15 विमान आज रात भोपाल पहुंचेंगे। — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023
जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगने के प्रारंभिक कारणों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी के गठन की घोषणा की। एसीएस गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव-शहरी नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव-पीडब्ल्यूडी सुखबीर सिंह और एडीजी फायर कमेटी में हैं। कमेटी मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपेगे।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
गुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
AFHQ सिविलियन सर्विस को मिलेगा नया रोल, राजनाथ सिंह बोले- सेना की ताकत सिर्फ हथियार नहीं, अदृश्य हाथ भी…
अमित शाह के पुणे दौरे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में नेताओं को लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी से की चर्चा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा कर सतपुड़ा में आगजनी की घटना की जानकारी दी ।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आग बुझाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों(आर्मी, एयरफोर्स,भेल, सीआईएएसएफ, एयरपोर्ट एवम अन्य) से मिली मदद से भी अवगत कराया । प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
‘भ्रष्टाचार के दस्तावेजों को जलाया’: विधायक जीतू पटवारी
सतपुड़ा भवन में आग की घटना पर एमपी कांग्रेस के बड़े नेता और विधायक जीतू पटवारी ने दावा किया है कि इस आग में एमपी सरकार ने अपने भ्रष्टाचार के दस्तावेजों को जलाया है। आग की घटना को लेकर जीतू पटवारी ने कहा, “सतपुड़ा भवन में आज फिर आग लग गई। 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार ने अपने भ्रष्टाचार के दस्तावेजों को जला दिया। ये आग पहली बार नहीं लगी है, इससे पहले ये आग 18 सितंबर 2018 को लगी थी। ये आग सतपुड़ा भवन में ही क्यों लगती है। सर्वे जनता के पक्ष में है। जनता के बीच ये मैसेज है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है।”
‘गुनाह मिटा दिए गए’: पीसी शर्मा
वहीं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भी सतपुड़ा आग की घटना को लेकर शिवराज सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट किया, “सतपुड़ा भवन के स्वास्थ्य संचालनालय कार्यालय में आग। किसी भी राज्य मे चुनाव से पहले सरकारी रिकॉर्ड भवन मे अगर आग लग जाए तो समझो सरकार गई, गुनाह मिटा दिए गए। सीएम शिवराज और उनकी सरकार की, चला चली की बेला है।”
The fierce fire in bhopals satpura building will be extinguished with the help of the air force
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
Aug 05, 2026 | 06:01 PMखरगोन दंगा 2022: सभी 11 आरोपी बरी, जयराम रमेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए कड़े सवाल; मुआवजे की मांग
Aug 05, 2026 | 06:00 PMYavatmal News: आदिवासी विद्यार्थियों के खाने के पड़े लाले, झरी जामणी में मिड-डे मील योजना पर अनाज संकट
Aug 05, 2026 | 05:58 PMशाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
Aug 05, 2026 | 05:50 PMपरिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
Aug 05, 2026 | 05:47 PMBirth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Aug 05, 2026 | 05:44 PMAkola News: 12 अगस्त को नासिक रोड-बडनेरा मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी सूची
Aug 05, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














