-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Tempo Traveller Hits Indigo Aircraft At Kempegowda International Airport Bengaluru
Shocking News: इंडिगो एयरक्राफ्ट को टेंपो ट्रैवलर ने मारी टक्कर, जानें कैसे हुआ हादसा…
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो विमान में एक टैंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। घटना में चालक को मामूली चोट आई है। जानें क्या है पूरा मामला।

बेंगलुरु में टेंपो ट्रैवलर ने इंडिगो विमान में मारी टक्कर
बेंगलुरु: कर्नाटक में इंडिगो एयर क्राफ्ट को एक टेंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यह घटना सच में हुई है। दरअसल बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिडा एयरक्राफ्ट का इंजन रिपेयर होना था। इस दौरान उसे एयरपोर्ट पर ही खड़ा किया गया था तभी एक टेंपो ट्रैवलर ने विमान को टक्कर मार दी। घटना में चालक को मामूली चोट भी आई है। इंडिगो की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि चालक की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
सामान्य तौर पर एयरपोर्ट पर काफी सुरक्षा इंतजाम रहते हैं और एयर क्राफ्ट के आसपास वाहन ले जाने के दौरान सुरक्षा भी बरती जाती है लेकिन फिलहाल इस मामले में एयरपोर्ट की ही एक टेंपो ट्रैवलर ने इंडिगो के विमान में टक्कर मार दी।
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई घटना
बेंगलुरु एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना दोपहर के वक्त हुई जब एक थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी की ओर से चलाए जा रहे टेंपो ट्रेवलर वाहन ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेंगलुरु में इंडिगो के एक विमान के ऊपरी हिस्से में टक्कर मार दी। वह विमान फिलहाल उड़ान नहीं भरने वाला था। एयपपोर्ट प्रशासन की ओर से दिए बयान में कहा गया है कि एजेंसी से संबंधित स्टेकहोल्डर के साथ समन्वय में सभी प्रोटोकॉल को फॉलो किया गया है। एयरपोर्ट ने बयान में कहा है कि हमारे यात्रियों, एयरलाइन पार्टनर्स और एयरपोर्ट कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए पहली प्रायरिटी है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
IndiGo का बड़ा धमाका, अब फ्लाइट के साथ बुक करें एयरपोर्ट कैब, सिर्फ 49 रुपये से शुरू होगी सुविधा
ग्रेटर नोएडा से उड़ा विमान! जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुईं कमर्शियल फ्लाइट, IndiGo ने भरी ऐतिहासिक उड़ान- VIDEO
नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा, छूटीं कनेक्टिंग उड़ानें; डेढ़ घंटे का सफर बना 5 घंटे की परेशानी
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इंजन रिपेयरिंग के लिए रोका गया था विमान
इंडिगो की ओर से दिए गए बयान में बताया गया कि विमान को इंजन की मरम्मत के लिए रोका गया था। इस दौरान एक टेंपो ट्रैवलर ने केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो विमान में टक्कर मार दी। इंडिगो विमान को इंजन की मरम्मत के लिए अल्फा पार्किंग बे 71 में पार्क किया गया था। बताया जा रहा है कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब टेंपो ट्रैवलर चालक कर्मचारियों को वाहन से उतार रहा था। इस दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में चालक को मामूली चोट आई है।
Tempo traveller hits indigo aircraft at kempegowda international airport bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Jul 04, 2026 | 12:15 AMFig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
Jul 03, 2026 | 11:41 PMबुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
Jul 03, 2026 | 11:35 PMसीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














