तमिलनाडु की जनता को स्टालिन सरकार का खास तोहफा, पोंगल त्योहार पर देगी 1000 रुपये उपहार राशि

pongal-2024
Published on
Updated on

चेन्नई: तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पोंगल के अवसर पर राज्य के लोगों को खास तोहफा देने वाली है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (CM MK Stalin) ने फसल से संबंधित त्योहार पोंगल (Pongal 2024) के अवसर पर लोगों को 1,000 रुपये नकद उपहार स्वरूप देने की घोषणा की है। राज्य सरकार (Tamil Nadu Government) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

15 जनवरी को मनाया जाएगा पोंगल का त्योहार 

उन्होंने इस अवसर का फायदा उठाते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला और पूछना चाहा कि तमिलनाडु के लोगों के लिए उसने क्या किया है। राज्यभर में 15 जनवरी को पोंगल का त्योहार मनाया जाएगा।

वितरित किए जाएंगे 1,000 रुपये नकद 

मुख्यमंत्री के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों, आयकर देनेवाले, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, चीनी राशन कार्डधारक और स्वेच्छा से राशन न लेने वाले राशनकार्ड धारकों को छोड़कर सभी राशन कार्डधारकों को त्योहार से पहले उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 1,000 रुपये नकद रूप से वितरित किए जाएंगे।

मुफ्त में मिलेगी धोती और साड़ी 

विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार पहले ही पोंगल उपहार हैंपर की घोषणा कर चुकी है जिसमें गन्ने के अलावा एक-एक किलो चावल और चीनी दी जाएगी। हैंपर के साथ मुफ्त धोती और साड़ी भी दी जाएगी।  स्टालिन सरकार ने कहा कि कलैगनार मगलिर उरीमाई थित्तम योजना के तहत दिया जाने वाला प्रतिमाह एक हजार रुपये का भुगतान पोंगल उत्सव से पांच दिन पहले 10 जनवरी को किया जाएगा। इसका सीधा लाभ परिवार की 1.15 करोड़ महिलाओं को पहुंचेगा। (भाषा इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com