- Hindi News »
- India »
- Tamil Nadu Devotee Iphone Fell In Donation Box Of Chennai Temple Administration Refuses To Return
अब भगवान चलाएंगे आईफोन? गलती से दानपात्र में गिरा फोन, मंदिर प्रशासन बोला- केवल डेटा मिलेगा
मंदिर में रखे दान पात्र में श्रद्धालु अपने इच्छा अनुसार दान करते हैं। लेकिन चेन्नई के एक मंदिर में श्रद्धालु ने दान पात्र में खुद का आईफोन गिरा दिया, जिसके बाद मंदिर के ने फोन देने से इंकार कर दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह

दानपात्र में गिरा श्रद्धालु का आईफोन (कांसेप्ट फोटो - सोर्स: सोशल मीडिया)
चेन्नई: अगर यह कहा जाए कि भगवान अब आईफोन चलाएंगे तो बिल्कुल ही जायज होगा। क्योंकि चेन्नई से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां के एक मंदिर में एक श्रद्धालु ने दान पात्र में खुद का आईफोन गिरा दिया, जिसके बाद मंदिर के प्रशासन ने फोन देने से ही इनकार कर दिया। आईफोन वापस न करने के पीछे मंदिर प्रशासन की तरफ से ऐसे-ऐसे तर्क दिए हैं जिन्हें सुनकर आप भी माथा पीट लेंगे।
यह किस्सा तिरुपुरुर स्थित श्री कंदस्वामी मंदिर का है, जहां दिनेश नाम के एक श्रद्धालु का आईफोन दानपात्र में गिर गया। जैसे ही उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, उसने तुरंत मंदिर के अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें इस बारे में जानकारी दी। लेकिन मंदिर प्रशासन ने फोन वापस करने से इनकार कर दिया है। तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग का कहना है कि अब यह मंदिर की संपत्ति हो गई है। ऐसे में आईफोन वापस नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही प्रशासन ने इस मामले में नियमों का हवाला भी दिया।
वापस नहीं दिया जाएगा आईफोन
दिनेश बताते हैं कि मंदिर में दान करते समय अनजाने में उसका फोन दानपात्र में गिर गया। दिनेश ने अधिकारियों से उसका फोन वापस करने का अनुरोध किया। जिसके बाद शुक्रवार 20 दिसंबर को दानपात्र खोलने के बाद मंदिर प्रशासन ने दिनेश से संपर्क किया और कहा कि फोन मिल गया है। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें केवल फोन का डेटा दिया जा सकता है, प्रशासन ने दिनेश को फोन देने से इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Chennai Airport: चलती प्लेन से गेट खोलकर नीचे कूदा शख्स, मचा हड़कंप, सामने आई हैरान करने वाली वजह
चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां
क्यों चेन्नई एयरपोर्ट पर घंटों बाधित रहीं उड़ानें? अचानक रूट बदलने से यात्री हुए परेशान
तमिलनाडु के अरियालूर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, कई सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अब भागवान के हुआ फोन
जिसके बाद दिनेश ने डेटा लेने से इनकार कर दिया और कहा कि उसका फोन उसे वापस कर दिया जाए। इस बीच, शनिवार 21 दिसंबर को यह मामला हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी.के. शेखर बाबू के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर के दानपात्र में जो भी जमा होता है, चाहे वह स्वेच्छा से न दिया गया हो, वह भगवान के खाते में जाता है।
मुआवजे पर होगी चर्चा
शेखर बाबू ने बातचीत में कहा कि मंदिरों की प्रथाओं और परंपराओं के अनुसार हुंडी (दानपात्र) में चढ़ाया गया कोई भी चढ़ावा सीधे उस मंदिर के देवता के खाते में जाता है। ऐसे में नियम के अनुसार भक्तों को चढ़ावा वापस करने की अनुमति नहीं है। हालांकि इस संदर्भ में विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ये पता किया जाएगा कि क्या भक्त को मुआवजा देने की कोई संभावना है। उन्होंने कहा कि वह विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेंगे।
महिला की भी गिरी थी सोने की चेन
वहीं हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि पिछले साल मई 2023 में केरल के अलपुझा की एक भक्त एस. संगीता की सोने की चेन अनजाने में पलानी के प्रसिद्ध श्री धनदायुथपानी स्वामी मंदिर के दानपात्र में गिर गई थी। हालांकि, उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए और सीसीटीवी फुटेज से यह पुष्टि होने के बाद कि चेन गलती से गिरी थी, मंदिर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ने अपने निजी खर्च पर उसी कीमत की एक नई सोने की चेन खरीद कर भक्त को दे दी। उन्होंने कहा कि हुंडी स्थापना सुरक्षा और लेखा नियम, 1975 के अनुसार, हुंडी में चढ़ाया गया कोई भी चढ़ावा कभी भी मालिक को वापस नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह मंदिर की संपत्ति हो जाती है।
Tamil nadu devotee iphone fell in donation box of chennai temple administration refuses to return
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
May 11, 2026 | 12:15 PMPM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PMमध्य रेलवे ने मुंबई लोकल में शुरू किया हाईटेक GPS सुरक्षा सिस्टम, मोटरमैन को मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक को-पायलट
May 11, 2026 | 12:00 PMगड़चिरोली: 10 साल से गांव वालों ने नहीं देखी ST बस, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर; ग्रामीणों ने दी चेत
May 11, 2026 | 11:58 AMCheetah State Madhya Pradesh: MP बना ‘चीता स्टेट’: कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ी गईं दो और मादा चीते
May 11, 2026 | 11:57 AMदिल्ली सोसाइटी में महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
May 11, 2026 | 11:57 AMअपनी पुरानी पार्टी पर बरसे सिंधिया, कहा- जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता की भूखी है कांग्रेस
May 11, 2026 | 11:55 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM














