

तमिलनाडु : कोयंबटूर (Coimbatore) के बाहरी इलाके थडागाम वन क्षेत्र में कल शाम एक नर जंगली हाथी (wild elephant) मृत पाया गया। हाथी का दाहिना दांत गायब था। इसके बाद स्थानीय लोगों को आक्रोस है। वन विभाग (Forest Department) ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पोस्टमॉर्टम आज होगा जिसके बाद साफ होगा की हाथी की मौत कैसे हुई है?
स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस को संदेह है कि कहीं शिकारियों ने दांतों को हासिल करने के लिए हाथी को मार डाला। वन विभाग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही हाथी की मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि, क्योंकि दांत गायब हैं, हमें संदेह है कि हाथी का शिकार किया गया है हालांकि, संभावना यह भी है कि हाथी प्राकृतिक कारणों से मरा हो और बाद इसके दांत निकाल लिए गए हों।
कोयंबटूर, डीएफओ अशोक कुमार ने बताया कि कोयंबटूर के बाहरी इलाके थडागाम वन क्षेत्र में कल शाम एक नर जंगली हाथी मृत पाया गया। हाथी का दाहिना दांत गायब था। वन विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पोस्टमॉर्टम आज होगा जिसके बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा वहीं जंगल में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई है।