-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Swearing In Ceremony Of Madhya Pradesh Cm Mohan Yadav On December 13
मोहन यादव बुधवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी-शाह समेत BJP के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
- Written By: शुभम सोनडवले

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव
भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) और मनोनीत उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) और जगदीश देवड़ा (Jagdish Dewda) का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को भोपाल में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा (JP Nadda) और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।
इससे पहले दिन में, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा। भाजपा विधायक दल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मोहन यादव को अपना नेता चुना, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
Swearing-in ceremony of Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav and Deputy CM-designates Rajendra Shukla & Jagdish Devda to be held in Bhopal on 13th December. pic.twitter.com/QPJZ0LavPX — ANI (@ANI) December 11, 2023
मोहन यादव ने कहा, “मैं बीजेपी का सिपाही हूं। यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि यह अपने सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। मुझे खुशी है कि पार्टी ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं पार्टी के अलावा पूरे प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई। मुझे उम्मीद है कि सबके साथ मिलकर मैं शिवराज सिंह चौहान सरकार के कामों को आगे बढ़ाऊंगा।”
#WATCH | Bhopal | Madhya Pradesh CM-designate Mohan Yadav says, "I am a soldier of the BJP. It has become the largest party in the world because it takes care of all of its workers. I am happy that the party has given this huge responsibility to an ordinary worker like me.… pic.twitter.com/XgVWqJ1C4v — ANI (@ANI) December 11, 2023
कौन है मोहन यादव
मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था। उन्होंने BSC, LLB, MA, MBA और PhD समेत कई शैक्षणिक डिग्रियां हासिल की है। उनका राजनीतिक करियर 1982 में शुरू हुआ, जब वह माधव साइंस कॉलेज छात्र संघ के सह-सचिव बने। इसके बाद वह 1984 में अध्यक्ष बने। 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 में विभाग प्रमुख के रूप में भी काम किया। 1988 में वे ABVP, मध्य प्रदेश के प्रदेश सह-मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके बाद 1989 से 1990 तक परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री भी रहे। 1991-92 में वे परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
CM मोहन यादव का ऐलान: 9 अगस्त को भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, सांदीपनि विद्यालयों में बनेंगे खेल परिसर
पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
2013 में पहली बार बने विधायक
यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण की सीट से विधायक बने थे। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। इससे पहले 2 जुलाई, 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। यादव ने 2023 के चुनाव में 13,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।
भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 230 में से 163 सीट जीतकर कांग्रेस (66 सीट) को दूसरे स्थान पर धकेल दिया और मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखी। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए थे।
Swearing in ceremony of madhya pradesh cm mohan yadav on december 13
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMपूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMरुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













