-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Hearing On Godhra Incident On 6 And 7 May
गोधरा कांड पर Supreme Court में शुरू होगी अंतिम सुनवाई, तय की गईं तारीखें
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
सुप्रीम कोर्ट में गोधरा कांड मामले में 6 और 7 मई को सुनवाई की जाएगी। गुजरात सरकार और कई अन्य दोषियों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अब अंतिम सुनवाई शुरू करेगी।

सुप्रीम कोर्ट में गोधरा कांड को लेकर होगी अंतिम सुनवाई
नई दिल्ली: वर्ष 2002 में गोधरा कांड संबंधी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने जा रहा है। न्यायालय ने याचिकाओं पर 6 और 7 मई को सुनवाई की तारीख तय की है। गोधरा अग्निकांड में गुजरात सरकार और कई अन्य दोषियों की ओर से दायर याचिकाओं पर कोर्ट अब अंतिम सुनवाई शुरू करेगा।
न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने दोषी व्यक्ति की ओर से दलील पश कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े से कहा कि वह आरोपी के खिलाफ आरोपों का शीर्षकवार विवरण, अदालतों के निष्कर्ष और उनके विरोध में रिकॉर्ड में मौजूद तथ्यों से समर्थित दलीलों के साथ संशोधित दस्तावेज तीन मई तक कोर्ट में पेश कर दें।
गुजरात सरकार की ओर से भी दस्तावेज पेश करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने अन्य दोषियों और जवाबी याचिका दायर करने वाली गुजरात सरकार की ओर से पेश हुए वकीलों से भी इसी तर्ज पर संशोधित प्रारंभिक संकलन दाखिल करने को कहा है। न्यायमूर्ति माहेश्वरी ने आदेश में कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए कम से कम दो सप्ताह की जरूरत होगी। सबसे पहले छह और सात मई को पूरे दिन इस मामले पर सुनवाई की जाएगी और इन तारीखों पर किसी अन्य मामले पर तब तक सुनवाई नहीं होगी जब तक कि ये अदालत विशेष रूप से नहीं कहती है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें
Mannat Renovation Case:’मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ! सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान को दी बड़ी राहत
Lalu Yadav Bail: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, देवघर चारा घोटाला में जमानत रहेगी बरकरार
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात में 27 फरवरी 2002 को हुआ था गोधरा कांड
गुजरात के गोधरा में 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगा दी गई थी। घटना में 59 लोग मारे गए थे, जिसके बाद राज्य में दंगे भड़क गए थे। इससे पहले राज्य के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि इस मामले में अधीनस्थ अदालत ने 11 दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी और 20 अन्य को उम्रकैद दी थी। वकील ने कहा था कि हाईकोर्ट ने मामले में 31 दोषियों की दोषसिद्धि को बरकरार रखा था और 11 की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। राज्य ने 11 दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने के खिलाफ याचिका दायर की है। कई दोषियों ने मामले में उनकी सजा को बरकरार रखने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
Supreme court hearing on godhra incident on 6 and 7 may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jul 15, 2026 | 06:45 AMलेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMIND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
Jul 15, 2026 | 06:30 AMIMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
Jul 15, 2026 | 06:27 AMBirthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 06:15 AMभारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













