क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग

Election Commission Controversy: देश की शीर्ष अदालत आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगी। एसआईआर विवाद के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके इस्तीफे की मांग की गई है।
supreme court of india
देश की शीर्ष अदालतसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

CEC Gyanesh Kumar Controversy: सुप्रीम कोर्ट में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुनवाई होगी। याचिक में चुनौती दी गई है कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एकतरफा रूप से उन शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं, जो संवैधानिक रूप से पूरे बहु-सदस्यीय चुनाव आयोग के लिए निर्धारित हैं। सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित मामले की सूची के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की पीठ इस मामले की सुनवाई करने वाली है।

सीजेआई के नेतृत्व में सुनवाई

इस मामले को वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने 29 सितंबर को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष उठाया था, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने कहा था, "इसे अगले सप्ताह लिस्ट करें।"

याचिका में भारत निर्वाचन आयोग के भीतर सामूहिक निर्णय लेने की व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने की मांग की गई है। इसके साथ ही, इसमें 'अधिकार-पृच्छा' रिट जारी करने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किस अधिकार के तहत कथित तौर पर निर्वाचन आयोग के नाम पर यह फैसला लिया।

supreme court of india
राज-उद्धव की गर्जना में आए गब्बर, स्पाइडर मैन और खुद ज्ञानेश कुमार! कॉस्टयूम पहनकर कुछ ऐसे किया प्रोटेस्ट

संविधान के प्रावधान का जिक्र

याचिका में तर्क दिया गया है कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनावों की देखरेख, निर्देशन और नियंत्रण का अधिकार किसी एक मुख्य चुनाव आयुक्त को नहीं बल्कि "चुनाव आयोग" को दिया गया है। याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 की धारा 18 का हवाला दिया गया है, जिसमें सामूहिक निर्णय लेने का प्रावधान है और जिन मामलों पर सर्वसम्मति नहीं है, उनका निर्णय बहुमत से किया जाएगा।

supreme court of india
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

याचिका में कई शिकायत दर्ज

याचिका में चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी से संबंधित समकालीन लिखित संचार और फाइल नोटिंग पर भरोसा किया गया है, जिन्होंने अक्टूबर 2025 और अगस्त 2026 के बीच चुनाव आयोग के नाम पर उनकी मंजूरी के बिना लिए गए निर्णयों और कदमों के संबंध में कम से कम 14 आपत्तियां दर्ज की थीं। याचिका में विस्तार से बताई गई आपत्तियां, चुनाव निकाय की मंजूरी के बिना कथित तौर पर जारी किए गए आदेशों, बैठकों से पहले एजेंडा, फॉर्म 6 में परिवर्तन जैसी बातों का जिक्र किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com