AAP सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत! मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Sanjay Singh
संजय सिंह
Published on
Updated on

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में मिली बड़ी खबर के अनुसार, आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आज इस बाबत ED ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया है। जानकारी दें कि, आप सांसद संजय सिंह बीते 6 महीनों से न्यायिक हिरासत में थे। https://twitter.com/ANI/status/1775083032845648098

जानकारी दें कि, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

इस बाबत सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट तय करे। कोर्ट ने आज यह भी कहा कि संजय सिंह अपनी राजनीतिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। ट्रायल पूरा होने तक वह जमानत पर रहेंगे। इस बाबत ED ने कहा उन्हें जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है।

:

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com