- Hindi News »
- India »
- Sukhbir Singh Badal Resignation Will Be Approved From Shiromani Akali Dal
सुखबीर सिंह के इस्तीफे पर लगेगी मुहर…’बादल’ मुक्त होगा शिरोमणि अकाली दल? बागी बोले- भगोड़ा
- Written By: अभिषेक सिंह
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और इस पर फैसला लेने के लिए अकाली दल शुक्रवार को बैठक कर रहा है। कार्यसमिति की इस बैठक में सुखबीर बादल के इस्तीफे पर चर्चा होगी।

सुखबीर सिंह बादल (डिजाइन फोटो)
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और इस पर फैसला लेने के लिए अकाली दल शुक्रवार को बैठक कर रहा है। कार्यसमिति की इस बैठक में सुखबीर बादल के इस्तीफे पर चर्चा होगी। इसके अलावा पार्टी के पुनर्गठन पर भी विचार किया जाएगा। अकाली दल का पुनर्निर्माण कैसे किया जाएगा, इस पर मंथन होगा। इसके अलावा सुखबीर सिंह बादल के भविष्य पर भी चर्चा होगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या दशकों के इतिहास में पहली बार अकाली दल बादल मुक्त हो जाएगा?
पार्टी प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि यह बैठक 10 जनवरी को दोपहर 3 बजे पार्टी के चंडीगढ़ कार्यालय में बुलाई गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की थी। इस बैठक में अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा था कि जो सिद्धांत बताए गए हैं, उनके आधार पर पार्टी का पुनर्निर्माण किया जाना चाहिए। 2 दिसंबर को ही अकाली तख्त के शीर्ष 5 लोगों ने बताया था कि किस तरह अकाली दल का पुनर्गठन किया जाना चाहिए।
अकाल तख्त ने घोषित किया तनखैया
दरअसल सुखबीर सिंह बादल और उनके कई साथी नेताओं को अकाल तख्त ने तनखैया घोषित कर दिया था। उन पर सरकार के दौरान बेअदबी के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप था। इसके तहत उन्हें अलग-अलग गुरुद्वारों में जूते साफ करने, बर्तन धोने से लेकर गेटकीपर बनने तक का काम करने की सजा दी गई थी। सुखबीर सिंह बादल ने यह सजा भी काटी थी।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
हाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
सजा के दौरान हुआ हमला
सजा के दौरान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में गार्ड की नौकरी करते हुए उन पर हमला भी हुआ था। एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाई थी, लेकिन कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। इससे गोली आसमान की तरफ चली गई और सुखबीर बादल बच गए। आपको बता दें कि 2007 से 2017 के दौरान अकाली दल पंजाब की सत्ता में था और आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा की गई बेअदबी के मामले में ढिलाई बरती थी।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला भी सामने आया था, जिसमें फायरिंग हुई थी और दो लोगों की मौत हो गई थी। इन 10 सालों में अकाली दल ने भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार चलाई। जिसकी एवज में सुखबीर बादल ने पूरी विनम्रता के साथ 10 दिन की धार्मिक सजा काटी थी और बिना किसी शर्त के अकाल तख्त से माफी भी मांगी थी।
सुखबीर ने कहा- विरोधियों की साजिश
हालांकि सोमवार को ही सुखबीर बादल ने यह भी कहा था कि वह दोषी नहीं हैं। उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत विरोधी लोगों ने फंसाया है। दूसरी ओर अकाली दल के बागी गुट ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें पार्टी में सत्ता पर काबिज नेतृत्व को भगोड़ों का समूह करार दिया गया।
बादल परिवार के लिए कठिन दौर
इस प्रस्ताव में कहा गया कि इन लोगों ने पार्टी के पुनर्गठन के आदेश का उल्लंघन किया है और आदेश को लागू करने से भाग रहे हैं। इतना ही नहीं बागी गुट के नेता गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल अकाली दल का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। हम उन्हें पार्टी का नेता भी नहीं मानते। राजनीतिक दृष्टि से बादल परिवार के लिए यह पिछले कई दशकों का सबसे कठिन दौर है।
Sukhbir singh badal resignation will be approved from shiromani akali dal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM










