-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sonia Gandhi Birthday Congress Leader Sonia Gandhis 75th Birthday Today Know The Special Things Of Political Journey From Stepping Into Politics
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का 75वां जन्मदिन आज, जानें राजनीति में कदम रखने से लेकर पॉलिटिकल सफर की खास बातें
- Written By: आसिफ सईद

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) आज 75 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली (Italy) में हुआ था। देश की सबसे पुरानी पार्टी, कांग्रेस (Congress) के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष (Congress President) रहने वालीं सोनिया गांधी भारत की राजनीति (Indian Politics) में अलग ही रसूख रखती हैं। उन्होंने 20 वर्षों तक कांग्रेस का नेतृत्व किया। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्तीफा देने के बाद वह 2019 में कांग्रेस के अंतरिम प्रमुख के रूप में वापस कांग्रेस की कमान संभाल रही हैं।
सोनिया गांधी को पहली बार 1999 में अमेठी संसदीय क्षेत्र से एमपी बनी थीं। इसके बाद वह लोकसभा में विपक्ष की नेता भी बनीं। 2004 के आम चुनावों के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व किया जिसने सबसे अधिक सीटें हासिल की थीं।
सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था। स्थानीय स्कूलों में अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए कैब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी जिनसे बाद में उनकी शादी हुई। 1981 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने। 1991 में चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कुर्सी संभालने से तब इंकार कर दिया था। हालांकि 1998 में पार्टी की नेता बनीं।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
हाथ में तिरंगा और चेहरे पर संकल्प! सुप्रिया सुले ने प्रियंका गांधी संग शेयर की तस्वीर; दिया ‘जय हिंद’ का नारा
Number Plate Fine: CCTV कैमरे से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी, हो सकती है जेल
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
दरअसल, सोनिया गांधी ने 1997 तक राजनीति से दूरी बनाए रखी थी। पति राजीव गांधी की हत्या के छह साल बाद सोनिया गांधी ने पार्टी से उठ रहीं मांगों को मान लिया और 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसके बाद उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई चुनावों में सालों तक बेहद अच्छा प्रदर्शन किया।
वर्ष 1998 में उन्हें पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। उन्होंने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को जीत की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। सोनिया गांधी को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय भी दिया जाता है। वह 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से लोकसभा के लिए चुनी गईं।
साल 2004 में उनके एक बड़े फैसले ने सभी को चौंका दिया था। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री के पद को अस्वीकार करने का फैसला किया और उन्होंने इसके लिए मनमोहन सिंह को नामित किया। उनके कुछ समर्थकों ने इसे बलिदान बताया तो कुछ ने राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक बताया था। हालांकि राजनीतिक जानकार मानते हैं कि, भले ही वह प्रधानमंत्री नहीं थीं लेकिन वह देश की सबसे प्रभावशाली व्यक्ति थीं।
सोनिया गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ दिया था लेकिन 2019 में अपने बेटे और सांसद राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद इस पद की कमान संभाली। उन्होंने भारत सरकार में कभी कोई सार्वजनिक पद नहीं संभाला, उन्हें व्यापक रूप से देश के सबसे शक्तिशाली राजनेताओं में से एक के रूप में माना जाता है। सोनिया गांधी को विश्व की लोकप्रिय टाइम और फोर्ब्स जैसी पत्रिकाओं द्वारा दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया जा चुका है।
Sonia gandhi birthday congress leader sonia gandhis 75th birthday today know the special things of political journey from stepping into politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अन्ना हजारे की तरह भाजपा के हाथों का मोहरा न बनें सोनम वांगचुक – कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र पर हमला
Jul 24, 2026 | 03:04 PM8 साल बाद भी अधूरी पुणे की समान जलापूर्ति योजना, बढ़े वाटर टैक्स के बावजूद नहीं मिली नियमित सप्लाई
Jul 24, 2026 | 03:01 PMThe Alliance Show: ‘पहली बार कीबोर्ड इस्तेमाल किया…’ सोहेल खान के बयान पर इंटरनेट पर आई रिएक्शन की बाढ़
Jul 24, 2026 | 03:00 PMAmravati News: अमरावती पुलिस का सख्त फैसला, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर होगी कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 02:59 PMसिवनी के घंसौर में जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, टपकती छत के नीचे तिरपाल लगाकर चल रही क्लास
Jul 24, 2026 | 02:49 PMAmravati News: अमरावती में महाराष्ट्र बंद का असर, छात्रों के समर्थन में निकला विरोध मार्च
Jul 24, 2026 | 02:48 PMनासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














