'बांग्लादेश को ‘48 घंटे' में परास्त कर सकते हैं पीएम मोदी', शिवसेना विधायक ने युनुस सरकार को दी धमकी

भारत और बांग्लादेश के बीच अब रिश्तों में कड़वाहट घुल चुकी है। युनुस सरकार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रभावी कदम उठाने में नाकाम साबित हुई है। जिसके कारण भारत के कोने-कोने से हिंदुओं....
'बांग्लादेश को ‘48 घंटे' में परास्त कर सकते हैं पीएम मोदी', शिवसेना विधायक ने युनुस सरकार को दी धमकी
नीलेश राणे, नरेंद्र मोदी, युनुस (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबईः भारत और बांग्लादेश के बीच अब रिश्तों में कड़वाहट घुल चुकी है। युनुस सरकार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रभावी कदम उठाने में नाकाम साबित हुई है। जिसके कारण भारत के कोने-कोने से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर आवाजें उठने लगी हैं। इस बीच महाराष्ट्र के सिंधुधुर्ग से शिवसेना विधायक ने तीखी टिप्पणी की है।

इस टिप्पणी को एक प्रकार से धमकी के रूप में देखा जा रहा है। शिवसेना विधायक नीलेश राणे के बायान से भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में बड़ी दरार आ सकती है।

शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने मंगलवार को दावा किया कि बांग्लादेश में हमलों का सामना कर रहे हिंदुओं को भारत बचाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पड़ोसी देश को ‘‘48 घंटे'' में परास्त कर सकते हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राणे ने कहा कि भारत को हर रोज चारों तरफ से घेरा जा रहा है।

राणे ने कहा कि कि हिंदू समुदाय के पास सिर्फ एक देश है भारत। उन्होंने कहा कि नेपाल भी एक हिंदू बहुल देश है, लेकिन हिमालयी देश में समुदाय की आबादी बहुत कम है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के विधायक राणे ने कहा, ‘‘मुसलमानों के पास कई देश हैं। अगर आपको (मुसलमानों को) हमारा देश पसंद नहीं है तो चले जाइये।''

शिवसेना विधायक राणे ने अपने गृह जिले में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम बांग्लादेश में हिंदुओं को बचाएंगे। इसके लिए (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी हैं। लेकिन अपने देश को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। अपनी सतर्कता कम मत कीजिए। मोदी जी को बांग्लादेश को हराने में दो दिन से ज्यादा समय नहीं लगेगा। हम 48 घंटे में बांग्लादेश को परास्त कर देंगे। इस बीच, ठाणे जिले में सकल हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों को उजागर करने और उनके साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com