Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे कैबिनेट का फैसला, महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम अब ‘Ratan Tata’ के नाम पर होगा

सोमवार को महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, इस बैठक में राज्य से जुड़े जरुरी फैसलों के प्रस्ताव रखे गए। कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम बदलकर दिवंगत रतन टाटा के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव को भी पास कर दिया गया है।

  • Written By: प्रतीक मिश्रा
Updated On: Oct 14, 2024 | 02:15 PM

फाइल फोटो [सोर्स: सोशल मीडिया]

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने सोमवार को अपनी कैबिनेट बैठक आयोजित की जिसमें मंत्रिमंडल की सहमति से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। आगमी विधानसभा चुनाव के उद्देश्य से यह कैबिनेट बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी और कैबिनेट के फैसलों से यह साबित भी होता नज़र आ रहा है।

इस कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा फैसला महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम बदलने को लेकर लिया गया है। बताया जा रहा है, कि विश्वविद्यालय का नाम बदलकर अब दिवंगत उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े : मोदी सरकार के एक और फैसले को चुनौती देगी केरल की वामपंथी सरकार, पिनाराई विजयन पेश करेंगे एक और बिल

सम्बंधित ख़बरें

टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल

1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई

हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम

Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना

बता दें, कि 9 अक्टूबर को 86 साल के नामचीन उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर छा गई थी और देश की नामी हस्तियों सहित हर नागरिक ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी थी।

गौरतलब है, कि मुंबई में बने महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की नींव 2022 में पड़ी थी। जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के कई डिग्री तथा डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई करवाई जाती है। अब इस यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर दिवंगत रतन टाटा के नाम पर रखा जायेगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखे और उनके अच्छे कामो का अनुसरण करने के लिए प्रेरित हो।

इसे भी पढ़े : Bahraich Violence Update: मूर्ति विसर्जन में इसलिए हुआ बवाल, युवक की मौत के बाद सड़क पर तांडव, चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी सस्पेंड

इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भी दुख व्यक्त कर शोक प्रस्ताव पारित किया गया है। इतना ही नहीं, शिंदे सरकार ने अब वाहनों को लगने वाले टोल टैक्स से भी मुक्ति प्रदान कर दी है। यानी अब मुंबई में दाखिल होने के पहले लगने वाले टोल टैक्स को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। जिसका फायदा मुंबई के सभी पांच टोल बूथ पर हल्के मोटर वाहनों को मिलेगा।

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हुई इस कैबिनेट बैठक में चुनावी चौसर की बिसात भी दिखाई देने लगी है। अब इन फैसलों का शिंदे सरकार को किस हद तक फायदा होगा, यह देखने लायक होगा। महाराष्ट्र की राजनीती में चुनावी सरगर्मियां भी अब तेज़ हो गई है और सभी सियासी दल अपनी तैयारियों में जुट गए है।

Shinde cabinets decision maharashtra state skills university will now be named after ratan tata

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2024 | 01:59 PM

Topics:  

  • Ratan Tata

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.