-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sc Notice To Centre Dy Chandrachud Bungalow Vacate Order
CJI का बंगला नहीं खाली किया, SC ने केंद्र को नोटिस भेजकर खाली करवाने को कहा
- Written By: सौरभ शर्मा
पूर्व CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट के बाद भी बंगले में रहने पर सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने केंद्र को पत्र लिखकर बंगला खाली कराने और उसे कोर्ट हाउसिंग पूल में लौटाने की मांग की है।

पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने केंद्र सरकार को एक पत्र भेजा है, जिसमें उनसे तत्काल बंगला खाली कराने की मांग की गई है। यह वही बंगला है जो लुटियंस दिल्ली के कृष्ण मेनन मार्ग पर स्थित है और सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के आधिकारिक आवास के तौर पर निर्धारित है। चंद्रचूड़ नवंबर 2024 में सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन आठ महीने बाद भी वह इस बंगले में रह रहे हैं, जिससे सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने आपत्ति जताई है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जिस अवधि के लिए उन्हें बंगले में रहने की अनुमति दी गई थी, वह 21 मई 2025 को खत्म हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, 2022 के नियम 3B के तहत जो छह महीने की रियायत दी गई थी, वह भी 10 मई को समाप्त हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय को भेजे गए इस पत्र में कोर्ट के हाउसिंग पूल में बंगले को वापस सौंपने की मांग की गई है।
क्यों नहीं खाली किया गया बंगला
पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह पहले ही केंद्र सरकार से वैकल्पिक किराए का आवास ले चुके हैं, लेकिन वह आवास लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था और अब वह उसे दोबारा रहने लायक बनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासन इस स्थिति से पूरी तरह अवगत है और उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
यह भी सामने आया है कि उनके बाद बने दोनों मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और वर्तमान सीजेआई जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक बंगला नहीं लिया और अपने पहले से आवंटित सरकारी बंगलों में ही रहना जारी रखा।
यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग के बाद पहली बार दिखे खामनेई, युद्ध के समय कहां थे उठे कई सवाल
क्या है नियम और प्रक्रिया
सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों को कुछ समय के लिए सरकारी आवास में रुकने की अनुमति होती है। यह अवधि अधिकतम छह महीने की होती है, जिसे विशेष परिस्थितियों में थोड़ा बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इस मामले में यह बढ़ी हुई अवधि भी अब समाप्त हो चुकी है, जिससे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि बंगला खाली कराया जाए।
Sc notice to centre dy chandrachud bungalow vacate order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














