

Highlights:
चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई
विपक्षी नेताओं की याचिका पर शीर्ष कोर्ट में सुनवाई
कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है
विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर कोर्ट ने चिंता जताई है
Supreme Court Hearing On SIR: चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद और राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़ी याचिका पर आज देश की शीर्ष अदालत में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग और आयुक्तों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य नेताओं की याचिका पर दिया गया है, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित तौर पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को चुनौती दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी और अन्य की याचिका पर ECI, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी से जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरोध मार्च पर, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कड़ी टिप्पणी की है। सीजेआई ने कहा कि कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डरा-धमका नहीं सकता। ये बेकार की कोशिशें हैं, और इन पर कोई ध्यान नहीं देता। हमें पता है कि अदालत के बाहर क्या कहा जा रहा है और अंदर क्या कहा जा रहा है। हम किसी काल्पनिक दुनिया में नहीं रह रहे हैं। हमें हर बात की जानकारी है।
कोर्ट ने असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं द्वारा चुनाव आयोग से जुड़ी विभिन्न याचिकाओं पर केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है।विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामलों में, कई वकीलों की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं के सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखें और उन्हें अदालत में पेश करें।
विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामलों में, कई वकीलों की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं के सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखें और उन्हें अदालत में पेश करें।
कोर्ट ने महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार को लेकर चिंता जाहिर की है। कोर्ट ने कहा कि पत्रकार के आरोप गंभीर है। इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने को कहा है।
दरअसल,असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विवेक भगत पर ड्यूटी के दौरान बूटा सिंह गोलचक्कर पर प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों से दुर्व्यवहार, हाथापाई और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके बाद अब पुलिस ने उन्हीं महिला पत्रकारों के खिलाफ जातिगत टिप्पणी करने और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर ली है।
सुप्रीम कोर्ट ने कथित SIR अनियमितताओं को लेकर शीर्ष अदालत तक मार्च करने के खिलाफ दायर याचिका पर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य लोगों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने विपक्षी नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल के रूप में हटाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।
कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल को 'डी-नोटिफाई' करने के फैसले को चुनौती दी गई है।