SC कॉलेजियम ने 8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियु्क्ति की सिफारिश, जानिए कौन-कौन बनेगा मुख्य न्यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम द्वारा देश के 8 अलग-अलग हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिसों के नियुक्ति को लेकर सिफारिश की गई है। जिसमें मद्रास, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली हाईकोर्ट भी शामिल है।
Supreme Court decision on quota within SC-ST reservation
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: देश की उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख, केरल, मध्य प्रदेश, झारखंड, मद्रास और मेघालय के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अनुशंसा की है। ताकि इनमें जल्द से जल्द तैनाती की जा सके।

जानकारी में बताया जा रहा है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने वरिष्ठता व प्रदर्शन और विभिन्न उच्च न्यायालयों में प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर विचार के बाद अनुशंसाएं कीं।

दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की गई है। कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति राजीव शकधर के नाम की सिफारिश की।

कॉलेजियम ने एक अन्य प्रस्ताव के जरिए जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नोंगमईकापम कोटिश्वर सिंह को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति जीएस संधावालिया के नाम की अनुशंसा की है। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार और मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान के नाम की सिफारिश की गई है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com