संजय राउत ने लगाया शिंदे सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- महाराष्ट्र के दंगे प्लान करके करवा रही है सरकार

SANJAY RAUT
संजय राउत (फाइल फोटो)
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले कुछ समय से लगातार हिंसा की खबरें आ रहीं हैं। भले सरकार इसे मामूली घटना बता रही हो पर धीरे-धीरे यह मामला गंभीर होता जा रहा है। अब विपक्ष भी इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने लगे हैं। इसी बीच उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में जो भी दंगे हो रहे हैं उसे सरकार करवा रही है। यह सरकार द्वारा प्लान किया जा रहा है।  वही दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज्य में शांति बनाये रखने के लिए अपील की है।  

सांसद संजय राउत ने मुंबई में कहा कि राज्य में जो भी दंगे हो रहे हैं वो सरकार प्रायोजित है, चाहे कोल्हापुर हो, संगमनेर या संभाजीनगर हो। जो भी हो रहा है वो सरकार की मदद से या फिर सरकार के प्रायोजन से हो रहा है।  

https://twitter.com/AHindinews/status/1668484431659827201

बता दें कि पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में हिंसक झड़पें हो रही हैं। पुणे (Pune) जिले में रविवार को पुलिस और वरकरियों (भगवान विट्ठल के भक्तों) के बीच जुलूस के दौरान बहस हुई और हिंसा भड़क गई। विपक्ष ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया था जिसके बाद सरकार ने इसे ख़ारिज करते हुए कहा था कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया था। पुलिस और लोगों में बस मामूली बहस हुई थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया।  

Navbharat Live
navbharatlive.com