-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Salman Khurshid Said In The Book Courts Decision On Ayodhya Case Rejects The Idea Of Hindu Rashtra
खुर्शीद ने पुस्तक में कहा- ‘हिंदू राष्ट्र’ के विचार को खारिज करता है अयोध्या मामले पर न्यायालय …
- Written By: शुभम सोनडवले
इस 354 पृष्ठों वाली पुस्तक में खुर्शीद ने अयोध्या मामले से जुड़े न्यायिक इतिहास और इसके प्रभावों का विश्लेषण किया है।

फाइल फोटो
नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने कहा है कि अयोध्या मामले (Ayodhya Case) में उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) का फैसला ‘हिंदू राष्ट्र के विचार’ को खारिज करता है और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था में संवेदनशील धार्मिक मसलों का व्यवहारिक रूप से निवारण करने पर जोर देता है। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहूड इन ऑवर टाइम्स’ में यह लिखा है।
उनकी यह पुस्तक सोमवार से बाजार में पाठकों के लिए उपलब्ध है। खुर्शीद की इस पुस्तक में 2019 में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में आए फैसले पर प्रकाश डाला गया है।
इसमें वह कहते हैं, ‘‘सर्वोच्च अदालत ने कानूनी सिद्धांतों को स्वीकारते हुए और सभ्यता से संबंधित पुराने घाव पर मरहम लगाते हुए संतुलन बनाने का बेहतरीन प्रयास किया।”
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: इस्तीफे से नहीं माने बीजेपी नेता, बोले- जेल भी जाएंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा
राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
न्यायपालिका में जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती, मॉस्को में ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत?
भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए क्या कहते हैं कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस
उन्होंने कहा, ‘‘यह हो सकता है कि उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में हिंदू के पक्ष के अभिप्राय को मुस्लिम पक्ष के अभिप्राय से थोड़ा ज्यादा ठोस माना हो, लेकिन उसने मुसलमानों को इस बात के लिए प्रेरित करने के लिए बेहतरीन काम किया कि वे इसे एक पराजय की बजाय सुलह के लम्हे के तौर पर देखें।”
पूर्व केंद्रीय मंत्री इस पुस्तक में यह भी कहते हैं, ‘‘मुस्लिम जो इस अदालती फैसले को स्वीकार करने में कटिबद्ध रहे हैं, अब उनके लिए विन्रमता और उदारता दिखाने का मौका है तथा उनके पास सच्ची राष्ट्रीय एकजुटता में भीगदारी के तौर पर अपना दावा पेश करने का भी अवसर है।”
उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने नौ नवंबर, 2019 को अयोध्या में उस स्थान पर राम मंदिर का निर्माण करने का फैसला सुनाया था जहां एक समय बाबरी मस्जिद थी। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि वह नयी मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन दे। इस पीठ की अध्यक्षता तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने की थी।
इसके संदर्भ में खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में लिखा है, ‘‘इस फैसले में भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वभाव पर जोर दिए जाने को सिर्फ इसके परिणाम तक सीमित नहीं करना चाहिए। यह एक ऐसा सत्य है जो सुलह को आगे ले जाने वाला है। सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ भूमि आवंटित करने करने का आदेश इस बात का द्योतक है कि अदालत और राष्ट्र सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करते हैं।”
इस 354 पृष्ठों वाली पुस्तक में खुर्शीद ने अयोध्या मामले से जुड़े न्यायिक इतिहास और इसके प्रभावों का विश्लेषण किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा फैसला है जो हिंदू राष्ट्र के विचार को खारिज करता है और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था में संवेदनशील धार्मिक मसलों का व्यवहारिक रूप से निवारण करने पर जोर देता है।” (एजेंसी)
Salman khurshid said in the book courts decision on ayodhya case rejects the idea of hindu rashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-UAE रक्षा साझेदारी: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और यूएई डिप्टी कमांडर ने सैन्य संबंधों पर की चर्चा
Jun 26, 2026 | 10:11 PM‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
Jun 26, 2026 | 10:10 PMMumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
Jun 26, 2026 | 10:08 PMअनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, सेबी ने ठुकराई सेटलमेंट अर्जी; कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग भी पूरी तरह ठप!
Jun 26, 2026 | 10:02 PMसूरत में जुटेंगे देश भर के टेक्सटाइल व्यापारी, भारतीय व्यापार महोत्सव की लॉन्चिंग
Jun 26, 2026 | 09:58 PMमोहर्रम पर मातम; छत्रपति संभाजीनगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों अकीदतमंद जुलूस में हुए शामिल
Jun 26, 2026 | 09:57 PMमुंबई एमएमआर में बढ़ी घरों की बिक्री, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आवास बाजार मजबूत
Jun 26, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














