ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव अपोलो अस्पताल में भर्ती, इमरजेंसी में हुई ब्रेन सर्जरी

sadhguru
Published on
Updated on

नई दिल्ली: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव  () की दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मस्तिष्क में भारी सूजन और रक्तस्राव के बाद अस्पताल में एडमिट किया गया। अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। 

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘मस्तिष्क में रक्तस्राव को दूर करने के लिए 17 मार्च को उनकी सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद सद्गुरु को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सभी पहलुओं में सुधार हुआ है।'' 

https://twitter.com/ANI/status/1770440060774633708

PM मोदी ने की सद्गुरु के जल्द स्वस्थ होने की कामना 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मस्तिष्क की सर्जरी कराने वाले आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव से बुधवार को बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आध्यात्मिक गुरु वासुदेव के सिर में गंभीर रूप से खून बहने के बाद उनकी राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में मस्तिष्क की आपात सर्जरी की गई और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सद्गुरु जग्गी वासुदेव से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।"

 सद्गुरु ने तुरंत मोदी के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि वह उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री की चिंता से 'अभिभूत' हैं। आध्यात्मिक गुरु ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘ प्रिय प्रधानमंत्री जी, आपको मेरी चिंता नहीं होनी चाहिए। आपके पास एक राष्ट्र के लिए करने हेतु कई कार्य हैं। आपकी चिंता से अभिभूत हूं, मैं ठीक होने की राह पर हूं। धन्यवाद। ''   

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com