- Hindi News »
- India »
- Russian President Putin And Pm Modi Spoke On The Phone Agreed To Deepen Bilateral Relations
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और PM मोदी ने फोन पर की बात, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जताई सहमति
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo: Twitter
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को फोन पर बात की तथा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा, ‘‘बातचीत का स्वरूप सार्थक एवं रचनात्मक रहा। नेताओं ने रूस और भारत के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए आपसी प्रतिबद्धता दोहराई और संपर्क जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।”
PM Narendra Modi had a telephone conversation today with Russian President Vladimir Putin. They reviewed progress in bilateral cooperation and exchanged views on regional and global issues of mutual interest. President Putin informed PM about the recent developments in Russia.… pic.twitter.com/QuPggExGDn — ANI (@ANI) June 30, 2023
क्रेमलिन प्रेस सेवा ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को कूटनीति के माध्यम से संघर्ष को सुलझाने से यूक्रेन के स्पष्ट इनकार के बारे में सूचित किया। बयान में कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेन से संबंधित स्थिति पर चर्चा की। रूसी राष्ट्रपति ने विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र में वर्तमान स्थिति का आकलन किया, जो संघर्ष को हल करने के लिए राजनीतिक और राजनयिक कदम उठाने से कीव के स्पष्ट इनकार की ओर इशारा करता है।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में बदलाव की मोदी गारंटी, सिंडिकेट राज के अंत और महिलाओं को बड़ी सौगात, जानें भाजपा के सभी बड़े वादे?
जब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना, देर तक दोनों नेताओं में हुई बात, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल की जनता को पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी, बोले- अब हर रेपकांड की खुलेगी फाइल
उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और जी20 के भीतर अपने देशों के सहयोग पर भी चर्चा की। बयान में कहा गया, “शंघाई सहयोग संगठन और जी20-जिसकी अध्यक्षता भारत के पास है, के साथ-साथ ब्रिक्स प्रारूप के भीतर सहयोग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।” (एजेंसी)
Russian president putin and pm modi spoke on the phone agreed to deepen bilateral relations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PBKS के लिए गले की फांस बना 18 करोड़ी खिलाड़ी, 4 मैचों में झटके मात्र 2 विकेट; बढ़ी टीम की टेंशन
Apr 11, 2026 | 05:44 PMचंद्रपुर बिजली केंद्र में 800 मेगावॉट की नई यूनिट का प्रस्ताव, कम कोयले में होगा ज्यादा उत्पादन
Apr 11, 2026 | 05:43 PMभारत में 2090 तक हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे? नासिक धर्मांतरण मामले पर BJP गोपीचंद पडलकर का बड़ा दावा
Apr 11, 2026 | 05:41 PMन्यूजीलैंड में चक्रवात ‘वैयानु’ का तांडव! हजारों लोगों को घर छोड़ने का आदेश, PM लक्सन ने जारी किया रेड अलर्ट
Apr 11, 2026 | 05:41 PMPBKS vs SRH: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 219 रन
Apr 11, 2026 | 05:38 PMक्या भगवान भी हमारे जैसे हैं? जानिए चिदानंद का रहस्य, प्रेमानंंद जी महाराज ने किया भ्रम दूर
Apr 11, 2026 | 05:36 PMहिंगोली में खौफनाक वारदात: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, 25 हजार में दी सुपारी
Apr 11, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














