-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rss And Vhp Do Not Agree On Forming Sanatan Board In The Country Saints Are Adaman Mahakumbh 2025
सनातन बोर्ड पर घमासान! RSS-VHP नहीं सहमत, संतों ने पकड़ी जिद, कहा- इसके बिना नहीं छोड़ेंगे कुंभ
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज प्रयागराज महाकुंभ में VHP का सम्मेलन होगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुकी है। मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद और धर्माचार्यों में फिलहाल सहमति नहीं बनी है।

सनातन बोर्ड पर घमासान
नई दिल्ली: जहां एक तरफ आज यानी शुक्रवार 24 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में VHP का सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन आगामी चार दिनों तक यानी 27 जनवरी तक चलेगा। वहीं दुसरी तरफ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुकी है।
हालांकि सनातन बोर्ड के इस बड़े मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद और धर्माचार्यों में फिलहाल सहमति नहीं बनी है। सनातन बोर्ड के मुद्दे पर संघ और विश्व हिन्दू परिषद के अधिकारी संतों और धर्माचार्यों से बात करेंगे। इधर आज 24 जनवरी को विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संतों और धर्माचार्यों से सनातन बोर्ड के मुद्दे पर चर्चा होगी।
सनातन बोर्ड लिए बिना नहीं छोड़ेंगे कुंभ
उधर संतों ने कहा है कि, सनातन बोर्ड लिए बिना वह कुंभ नहीं छोड़ेंगे। उनका मानना है कि, अब वक्फ बोर्ड का खात्मा और सनातन बोर्ड की घोषणा, दोनों ही उनके मुद्दे हैं। जिन पर उन्हे सरकार से आश्वासन चाहिए। इसके लिए आगामी 27 जनवरी को होने वाली धर्म संसद में प्रस्ताव पास किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत
गांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
TMC में चर्चा का मंच नहीं…सुष्मिता देव का बड़ा बयान, बोलीं- BJP ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, बीते गुरुवार को ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने मीडिया से कहा था कि, वह महाकुंभ में दक्षिणा के रूप में PM मोदी और CM योगी से सनातन बोर्ड लेंगे। यह दोनों ही बड़े यजमान हैं, इसलिए दक्षिणा भी बड़ी होनी चाहिए। महाकुंभ सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है, जिससे सभी की आस्था जुड़ी है, इसलिए इस महाकुंभ में एक और सनातन का महाकुंभ होगा जो निर्णायक भूमिका में जाने का, धर्म की स्वतंत्रता का भी दिन होगा। उस दिन सनातन बोर्ड का गठन किया जाएगा और सनातन का परचम सब तरफ लहराएगा।
वहीं प्रयागराज महाकुंभ में आज से विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की भी बैठक होने जा रही है। जहां इस वक्त देशभर के बड़े संत और साधु-महात्मा जुटे हुए हैं। ऐसे में इस कास मौके पर VHP की इस बैठक की अहमियत बहुत ज्यादा है। इस बैठक में इन चार दिनों में जो भी चर्चा होगी, वह आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर देश की राजनीति पर भी व्यापक असर डाल सकती है। वहीं सनातन बोर्ड के गठन पर भी एक निर्णायक बैठक भी हो सकती है।
उत्तरप्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का समर्थन
जानकारी दें कि, वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी पहले ही कह चुके हैं कि, महाकुंभ मेले से साधु-संतों ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग पर अपनी आवाज बुलंद की है। वहीं मौलाना ने सनातन बोर्ड के गठन का समर्थन करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार को वक्फ बोर्ड के तर्ज पर सनातन बोर्ड का गठन भी करना चाहिए।
Rss and vhp do not agree on forming sanatan board in the country saints are adaman mahakumbh 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














