पंजाब के होशियारपुर में ट्रक से टकराई बस, चालक और कंडक्टर की मौत

accident
File Photo
Published on: 
Updated on: 

होशियारपुर: दिल्ली (Delhi) से होशियारपुर (Road Accident in Hoshiarpur) की ओर जा रही एक एक बस शनिवार को यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर टूटो माजरा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे बस के चालक और परिचालक की मौत हो गई तथा छह यात्री घायल हो गए।   

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक गुरनाम सिंह (50) और परिचालक जतिंदर कुमार (35) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब पंजाब पंजीकरण संख्या वाली बस दिल्ली से होशियारपुर जा रही थी।  

माहिलपुर थाना प्रभारी बलविंदर पाल ने बताया कि घायलों को माहिलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com