- Hindi News »
- India »
- Rhea Singha Became Miss Universe India 2024
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 बनी रिया सिंघा, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पहनाया खूबसूरत ताज
भारत की रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के ताज से नवाजा गया। जहां पर उन्होंने यह खिताब मुकाबले में 50 प्रतिभागियों के बीच से प्राप्त किया है वे अब अपना जलवा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स 2024 में दिखाएंगी।
- Written By: दीपिका पाल

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए बीते दिन रविवार की शाम बड़ी ही शानदार रही है जहां पर भारतीय मूल की रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 चुना गया। इस खास खिताब को पाकर रिया ने कहा कि, वे खुद को इस ताज के बराबर समझती है। इसके अलावा इस मुकाबले में प्रांजल प्रिया (#34) को 1st रनर-अप घोषित किया गया, जबकि छवि वर्ग (#16) 2nd रनर-अप रहीं। सुश्मिता रॉय (#47) और रूपफुज़ानो विसो (#39) ने क्रमशः 3rd और 4th रनर-अप की पोजीशन हासिल की। बता दें कि, भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वे अब अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर मिस यूनिवर्स 2024 में प्रतिनिधित्व करेगी।
कैसा रहा समारोह
बताते चलें कि, राजधानी जयपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें शो की मेजबानी लांस रेयमूंडो और एनगो नगोक जिया हान ने की, जिन्होंने दर्शकों को अपनी शानदार प्रस्तुति से बांधे रखा। इसके अलावा शो की शुरुआत धमाकेदार डांस नंबर से हुई इसमें सभी 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद प्रतियोगियों ने अपना परिचय दिया। प्रतियोगिता के अगले चरण में स्विमसूट राउंड हुआ, जिसमें प्रतियोगियों ने अपनी फिटनेस और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इसके बाद स्पॉन्सर्स के ऑडियो-वीडियो, प्रतियोगिता के टीज़र और इवनिंग गाउन राउंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
नागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
Google का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
#WATCH | जयपुर, राजस्थान: रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के ताज से नवाजा गया। pic.twitter.com/286rBzi3wZ — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2024
इस शो के जजेज की टीम में निकिल आनंद, पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला, वियतनामी स्टार न्गुयेन क्विन्ह, फोटोग्राफर रियान फर्नांडीज और उद्यमी राजीव श्रीवास्तव जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल थे।
खिताब पाकर क्या बोली रिया
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने के बाद रिया सिंघा ने कहा, “…मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है जहां मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं। मैं पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हूं…” वे अपनी खूबसूरती का परिचय अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देगी। बता दें कि, कार्यक्रम के दौरान सब-कॉन्टेस्ट के विजेताओं को सैश प्रदान किए गए और टॉप 20 प्रतियोगियों की घोषणा की गई। टॉप 20 ने एक बार फिर से इवनिंग गाउन में मंच पर अपने जलवे बिखेरे। इसके बाद पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला ने प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने प्रतियोगिता के महत्व पर जोर दिया।
टॉप 10 प्रतियोगियों ने अंतिम प्रश्नोत्तर राउंड में अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से निर्णायकों का दिल जीता। आखिर में 50 प्रतिभागियों में रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के रूप में ताज पहनाया गया।
Rhea singha became miss universe india 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
May 25, 2026 | 03:57 PM‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
May 25, 2026 | 03:54 PMनागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
May 25, 2026 | 03:49 PMGoogle का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
May 25, 2026 | 03:48 PMतुम्हारी पत्नी कहां गई…? पिता के इस एक सवाल के बाद खौफनाक कदम; जलगांव-जामोद में 5 शव मिलने से मची सनसनी
May 25, 2026 | 03:47 PMसिद्धारमैया की दिल्ली पॉलिटिक्स में एंट्री या डीके का बढ़ेगा इंतजार? राहुल-खरगे सुलझाएंगे कर्नाटक का कलह!
May 25, 2026 | 03:46 PMनागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
May 25, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM










