
Republic Day 2026 Highlights: भारत ने आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर देश की विकास गाथा, सांस्कृतिक बहुलता और सैन्य सामर्थ्य की झलक देखने को मिली। परेड में हाल ही में गठित सैन्य इकाइयों के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उपयोग में लाई गई प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए।
गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचने से हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह की अगुवाई की। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस की परेड देखने कर्तव्य पथ पर पहुंचे लोगों का अभिवादन किया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi greets the people who arrived at Kartavya Path to watch the 77th #RepublicDay🇮🇳 Parade
— ANI (@ANI) January 26, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/1rWlqLCVYS
गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बग्घी में सवार होकर राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायु सेना ने सिंदूर फॉर्मेशन का शानदार प्रदर्शन किया। इस मार्चिंग दस्ते में वायु सेना के चार अधिकारी- एक ग्रुप कमांडर और तीन सुपरन्यूमरेरी अधिकारी के साथ 144 एयरमैन शामिल रहे। परेड के साथ तालमेल रखते हुए आसमान में ‘स्पीयरहेड’ फॉर्मेशन में 2 राफेल, 2 मिग-29, 2 सुखोई-30 और 1 जगुआर ने रोमांचक फ्लाई-पास्ट किया, जो सिंदूर फॉर्मेशन का प्रतीक रहा और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।
#WATCH | Delhi: The Indian Air Force presents fly-past during the 77th #RepublicDay🇮🇳 Parade on Kartavya Path
— ANI (@ANI) January 26, 2026
(Visuals of Arjan Formation comprising one C-130 ac in lead with two C-295 ac in echelon in 'Vic' Formation.)
(Source: DD) pic.twitter.com/X2QGTfLriC
गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और एनडीआरएफ की झांकी में भुज भूकंप के 25 वर्ष पूरे होने की स्मृति को प्रस्तुत किया गया।
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिम योद्धा, बैक्ट्रियन ऊंट, जांस्कर टट्टू और चील (रैप्टर्स) का प्रभावशाली प्रदर्शन हुआ। इसके साथ ही पांच ट्रेन्ड डॉग्स- मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, चिप्पीपराई, कोम्बई और राजापलायम जो हमला और गश्त करने के लिए प्रशिक्षित हैं, ने भी परेड में भाग लिया।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने 2024 में साथ मनाए गए गणतंत्र दिवस की याद साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने इस महान उत्सव के अवसर पर भारत को हार्दिक शुभकामनाएं भी भेजीं।
What a wonderful memory of the #RepublicDay we shared together in 2024! 🇮🇳🇫🇷
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) January 26, 2026
My dear friend @NarendraModi, dear Indian friends, my very best wishes on this great day of celebration. See you in February to continue building together! pic.twitter.com/qQrfonVLqo
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख डायरेक्टोरेट के SD बॉयज कंटिंजेंट के कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर तौहीद अल्ताफ ने 148 बॉयज कैडेट्स का नेतृत्व किया। इसके बाद जयपुर, राजस्थान की चारू सिंह ने 200 वॉलंटियर्स के MY भारत NSS मार्चिंग ग्रुप का नेतृत्व किया।
उत्तराखंड डायरेक्टोरेट सीनियर विंग गर्ल्स के 148 कैडेट्स वाले NCC दल का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी विश्वकर्मा ने किया। इनके बाद कर्तव्य पथ पर 30 झांकियों का प्रदर्शन हुआ, जिसमें 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 13 मंत्रालयों/विभागों/सेवाओं की झांकियां शामिल थीं। झांकियों की थीम ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ पर आधारित रही, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अजयकेतु ऑल-टेरेन व्हीकल, रंधवाज रग्ड टेरेन टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट सिस्टम और धवनासक लाइट स्ट्राइक व्हीकल सहित विशेष बलों की एक टुकड़ी तैनात है।
77th #RepublicDay🇮🇳 | A detachment of Special Forces, comprising Ajayketu All-Terrain Vehicle, Randhwaj Rugged Terrain Tactical Transport System and Dhawansak Light Strike Vehicles at Kartavya Path, New Delhi
— ANI (@ANI) January 26, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/BoDyK3IRqt
वाशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने 77वें गणतंत्र दिवस के सम्मान में एक आधिकारिक घोषणा जारी की।
Governor of Washington, Bob Ferguson, issues an official proclamation honouring the 77th Republic Day
— IANS (@ians_india) January 26, 2026
(Source: Consulate General of India, Seattle) pic.twitter.com/H00FDoz5dK
कर्तव्य पथ पर भारतीय रक्षा बलों की शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। परेड में हिम योद्धाओं के साथ एनिमल कंटिंजेंट ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिसमें बैक्ट्रियन ऊंट, जांस्कर टट्टू और चील (रैप्टर) शामिल थे। इसके अलावा भारतीय नस्ल के कुत्ते- मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, चिप्पीपराई, कोम्बई और राजापलायम- बुलेट-प्रूफ जैकेट, कैमरे, GPS, रेडियो और एडवांस्ड सर्विलांस सिस्टम से लैस होकर परेड में भाग लेते दिखे। ग्लेशियर ऑल-टैरेन व्हीकल भी हिम योद्धाओं की टुकड़ी का हिस्सा रहा।
मार्च पास्ट में मिक्स्ड स्काउट्स दल, राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, 4 भैरव बटालियन, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और जॉइंट मिलिट्री बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया।
भारतीय नौसेना की परेड में शामिल होने वाली टुकड़ी ने परेड में भाग लिया।
#WATCH | The marching contingent of the Indian Navy participates in the #RepublicDay2026 parade at Kartavya Path, in Delhi.
— ANI (@ANI) January 26, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/I4jYwEo9c6
सलामी मंच के सामने से भारतीय सेना के अत्याधुनिक T-90 भीष्म और मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन गुजरे, जिन्होंने देश की बख्तरबंद शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस दौरान आसमान में अपाचे AH-64E और स्वदेशी प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ने भी अपनी क्षमता दिखाई। परेड में टोही दल के रूप में बैटल एरे वर्दी में सजी 61 कैवलरी शामिल हुई। इसके बाद हाई मोबिलिटी रिकोनिसेंस व्हीकल का प्रदर्शन किया गया, जो भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया बख्तरबंद लाइट स्पेशलिस्ट वाहन है।
ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों द्वारा दिल्ली के कर्तव्य पथ पर फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाई जा रही हैं। इस हेलीकॉप्टर फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत कर रहे हैं।
77th #RepublicDay🇮🇳 | Flower petals being showered at the Kartavya Path in Delhi by four Mi-17 1V helicopters of the 129 Helicopter Unit in the Dhwaj Formation. This formation of helicopters is led by Group Captain Alok Ahlawat
— ANI (@ANI) January 26, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/KC6l2NKwKx
सर्वोच्च वीरता पुरस्कार सम्मान के लिए परमवीर चक्र विजेता- सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (रिटायर्ड) और सूबेदार मेजर संजय कुमार और अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पिथावालिया (रिटायरर्ड) और कर्नल डी श्रीराम कुमार शामिल हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने परेड की सलामी ली। परेड की कमान दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार के हाथों में रही। वहीं, मुख्यालय दिल्ली एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल नवराज ढिल्लों ने परेड के सेकंड-इन-कमांड के रूप में जिम्मेदारी संभाली। पीएम मोदी ने वीर जवानों को नमन किया।
माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स कहते हैं, "भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं भेजना मेरे लिए सम्मान की बात है। गणतंत्र दिवस भारत द्वारा 1950 में स्वयं से किए गए असाधारण वादे पर विचार करने का क्षण है, जिसमें एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है जहां अवसरों का विस्तार हो, ज्ञान सभी को सशक्त और उन्नत बनाए... भारतीय नवाचार न केवल भारत में बल्कि वैश्विक दक्षिण में भी बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा कर रहा है... मैं अगले महीने आयोजित होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए बहुत उत्साहित हूं और हमारा फाउंडेशन अपनी साझेदारियों, अपनी प्रतिबद्धता और समावेशी एआई भविष्य के निर्माण में योगदान देने के बारे में बताएगा।"
#WATCH | Bill Gates, Former CEO of Microsoft, says, "It's an honour to send my greetings, as India celebrates its #RepublicDay. Republic Day is a moment to reflect on the extraordinary promise India made to itself in 1950 to build a nation where opportunity expands, knowledge… pic.twitter.com/9tznrSu0Ap
— ANI (@ANI) January 26, 2026
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर और सैंटोस कोस्टा भी मौजूद रहे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अदम्य साहस से लिए अशोक चक्र दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र का नेतृत्व किया।
लाइव देखिए गणतंत्र दिवस समारोह-
LIVE: Republic Day Parade - 2026 https://t.co/UD88kIKdxJ
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 26, 2026
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत लोकतंत्र की जननी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, जिन्होंने 'जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए' के सिद्धांत को अपनाया है, एक शानदार, गौरवशाली, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम सभी एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।"
#WATCH | Delhi: Union Minister Shivraj Singh Chouhan unfurls the national flag at his residence #RepublicDayCelebration🇮🇳 pic.twitter.com/49xyRV7wJ5
— ANI (@ANI) January 26, 2026
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय सेना ने उरी में नियंत्रण रेखा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
Jammu and Kashmir: The Indian Army hoists the national flag at the LoC in Uri on the occasion of Republic Day pic.twitter.com/LcO6YIw6zH
— IANS (@ians_india) January 26, 2026
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "गणतंत्र दिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। गणतंत्रदिवस संकल्प, दृढ़ता और संविधान के मर्यादा का पालन करने तथा देश को आगे ले जाने का दिन है। 77 वर्ष पूर्व हमने भारत के संविधान को अपनाया था। यह विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। यह भारत की जनता के लिए जीवंत मार्गदर्शक है। यह हमारे लिए प्रतिज्ञा लेने का अवसर है कि हम सब मिलकर 2047 तक, जब हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेंगे, भारत को एक विकसित भारत बनाएंगे।"
#WATCH | Lok Sabha Speaker Om Birla says, "On the occasion of #RepublicDay, I extend greetings to all citizens of the country. Republic Day is the day of resolve, determination and abiding by the decorum of the Constitution and taking the country forward. 77 years ago, we adopted… https://t.co/tC7ZyqFK8f pic.twitter.com/tLDewmVYcN
— ANI (@ANI) January 26, 2026
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। राजधानी में दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत 30 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। केवल दिल्ली में ही 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है - यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच।
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 26, 2026
हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है - यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच।
इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा।
संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की… pic.twitter.com/rrkVJlEkRG