-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rani Laxmibai Jayanti Showed Such Courage At A Young Age Became The Epitome Of Female Bravery
रानी लक्ष्मीबाई जयंती: छोटीसी उम्र में दिखाया ऐसा साहस, बनी महिला बहादुरी की मिशाल
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: सच्चे वीर कभी आपत्तियों से नहीं घबरातें हैं। कोई भी प्रलोभन उन्हें अपने कर्तव्य पालन से अलग नहीं कर सकते। उनका लक्ष्य उदार और चरित्र अनुकरणीय होता है। अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी, कर्तव्य परायण, स्वाभिमानी और धर्मनिष्ठ होते है। ऐसी ही भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई जिनकी आज 193 वीं जयंती है।
महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म काशी में 19 नवंबर 1835 को हुआ। रानी के पिता मोरोपंत तांबे एवं माता का नाम भागीरथी बाई था। महारानी के पितामह बलवंत राव के बाजीराव पेशवा की सेना में सेनानायक होने के कारण मोरोपंत पर भी पेशवा की कृपा रही थी। लक्ष्मीबाई को बाल्यकाल में मनुबाई के नाम से जाना जाता था।
लक्ष्मीबाई का विवाह गंगाधर राव से 1850 में हुआ था। वह झांसी के राजा थे। उन्हें सन 1851 में उनको पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। झांसी के कोने-कोने में आनंद की लहर प्रवाहित हुई, लेकिन चार माह के बाद उस बालक का निधन हो गया। सारी झांसी शोक सागर में निमग्न हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
20 जून का इतिहास: रानी लक्ष्मीबाई से लेकर ईरान त्रासदी तक की अहम घटनाएं
Rani Laxmi Bai: पर्दे पर रानी लक्ष्मीबाई का सफर, इन एक्ट्रेसेस ने निभाया रानी लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार
Rani Laxmi Bai: सिर्फ 29 साल की उम्र में इतिहास रच गई थीं रानी लक्ष्मीबाई, जानें उनकी बहादुरी के अनसुने किस्से
4 अप्रैल का इतिहास : रानी लक्ष्मी बाई को अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद मुश्किल हालात में झांसी छोड़नी पड़ी
अपने पुत्र को खोने से राजा गंगाधर राव को धक्का पहुंचा कि वह फिर स्वस्थ न हो सके और 21 नवंबर 1853 को उनका निधन हो गया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई के लिए महाराजा के निधन असहनीय था, लेकिन वह फिर भी घबराई नहीं, उन्होंने विवेक नहीं खोया। राजा गंगाधर राव ने अपने जीवनकाल में ही अपने परिवार के बालक दामोदर राव को दत्तक पुत्र मानकर अंगरेजी सरकार को सूचना दे दी थी।
लेकिन निधन के बाद 27 फरवरी 1854 को लार्ड डलहौजी ने गोद की नीति के अंतर्गत दत्तकपुत्र दामोदर राव की गोद अस्वीकृत कर दी और झांसी को अंग्रेजी राज्य में मिलाने की घोषणा कर दी। मगर रानी लक्ष्मी बाई ने इस बात से साफ मना कर दिया और अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया था।
अंग्रेजों पर पड़ी भारी
लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। दोनों हाथों में तलवार लेकर घोड़े पर सवार और पीठ पर बच्चे को बांधकर झांसी की रानी अंग्रेजों पर टूट पड़ीं। अंग्रेज सेना उनके सामने कमजोर पड़ने लगी थी। रानी की किलाबंदी और उनका जज्बा अंग्रेजों पर भारी पड़ने लगा था। लेकिन अंग्रेजों की विशाल सेना के मुकाबले झांसी की सेना भला कब तक टिकती। आखिर में अंग्रेजों का झांसी पर कब्जा हो गया।
स्वतंत्रता के लिए बलिदान का संदेश
अंग्रेजो के साथ लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई बुरी तरह घायल हो गई थी। वह चाहती थीं कि उनका शरीर को अंग्रेज हाथ न लगाए। उनकी इच्छा के मुताबिक उनके कुछ सैनिकों ने लक्ष्मी बाई को बाबा गंगादास की कुटिया में पहुंचाया और कुटिया में ही 18 जून, 1858 को लक्ष्मी बाई ने वीरगति प्राप्त की। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने स्वातंत्र्य के लिए अपने जीवन की आहूति देकर स्वतंत्रता के लिए बलिदान का संदेश दिया।
Rani laxmibai jayanti showed such courage at a young age became the epitome of female bravery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
Jul 07, 2026 | 11:50 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग में 200 करोड़ का घोटाला! विपक्ष ने सबूतों के साथ खोली कुप्रबंधन व भ्रष्टाचार की पोल
Jul 07, 2026 | 11:45 AMMissing Link Project में धांधली का आरोप, सुप्रिया सुले ने की जांच की मांग, आयुक्त नवल किशोर से की मुलाकात
Jul 07, 2026 | 11:43 AMLong Distance Raksha Bandhan: भाई-बहन दूर हैं, तो इन 7 खास तरीकों से सेलिब्रेट करें और बनाएं रक्षाबंधन को खास
Jul 07, 2026 | 11:42 AMसाहबगिरी को अपने ऊपर हावी न होने दें, विनम्रता और ईमानदारी से काम करें, DGP ने दिए IAS अधिकारियों के दिए मंत्र
Jul 07, 2026 | 11:40 AMकर्क राशि में बुध की वक्री चाल से होगा कमाल, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 07, 2026 | 11:35 AMSatluj Movie Controversy:’सतलुज’ बैन पर जसबीर जस्सी की दो टूक, कहा- बाकी देशों में रिलीज, भारत में रोक क्यों?
Jul 07, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM














