राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, रोहतक की सुनारिया जेल से काफिले के साथ हुआ रवाना, देखें Video

Gurmeet Ram Rahim
FILE- PHOTO
Published on: 
Updated on: 

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) से पैरोल पर रिहा कर दिया गया है। जेल से रिका होने के बाद वह अपने एक बड़े काफिले के साथ आश्रम के लिए रवाना हुआ। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार-हत्या के आरोप में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल (parole) मिल गई है। वह रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 

राम रहीम को 56 दिन बाद 40 दिन की पैरोल मिली है। दो शिष्यों से बलात्कार के आरोप में उसे 20 साल कैद की सजाई सुनाई गई है। वह रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले वह  पिछले साल अक्टूबर उपचुनाव से कुछ ही हफ्ते पहले ही वह पैरोल पर रिहा हुआ था। 2022 में उसको तीन बार 40 दिन की पैरोल मिली थी।  

https://twitter.com/ANI/status/1616711626786476039

राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम को पैरोल मिलने पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में लिखा, 'बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दे दी गई है…बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी हैं। देशवासी अपनी बेटियों को बचाएं, बलात्कारी आज़ाद घूमेंगे।