राजीव गांधी की जयंती, 'सूचना प्रौद्योगिकी के जनक' को राजनाथ सिंह ने किया नमन, विकास यात्रा में सराहा योगदान

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: पूर्व PM राजीव गांधी की जयंती पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत के विकास और आधुनिक निर्माण में उनके अहम योगदान की सराहना की।
Design Photo of Rajnath Singh And Rajiv Gandhi
राजीव गांधी की जयंती पर राजनाथ सिंह ने दिया ट्रिब्यूटडिजाइन फोटो
Updated on

Rajnath Singh Tribute To Rajiv Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बड़ा बयान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान रहा है। राजनाथ सिंह के बयान के बाद सियासी पारा बढ़ सकता है।

राजनाथ सिंह ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है।

आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी की भूमिका

पूर्व पीएम राजीव गांधी की भूमिका भारत को आधुनिक, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने में अहम रही। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को विश्व में वर्तमान स्थान दिलाया और इसीलिए उन्हें भारत में 'सूचना प्रौद्योगिकी का जनक' कहा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को हर साल 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Design Photo of Rajnath Singh And Rajiv Gandhi
टिट फॉर टैट! पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में की चालाकी, तो दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन के बाहर चलाया बुलडोजर- VIDEO

सचिन पायलट ने भी राजीव गांधी को किया याद

वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने भारत के निर्माण और तरक्की के लिए आधुनिक तकनीक और नए विचारों को अपनाने में विश्वास जताया। इसके लिए यह बेहद जरूरी था कि युवाओं की भागीदारी और उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समुचित व्यवस्था और अवसर प्रदान किए जाए।'

पायलट ने लिखा, 'अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश में आधुनिकरण की नई परिभाषा गढ़ी। कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण फैसलों ने देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आज उनकी जयंती पर उन्हें हृदय की गहराइयों से नमन करता हूं।'

Design Photo of Rajnath Singh And Rajiv Gandhi
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी को तैयार दिल्ली, LG तरनजीत सिंह संधू ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

पवन खेड़ा ने बताया युवाओं का सबसे बड़ा समर्थक

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, 'राजीव गांधी न केवल भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि युवाओं के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे, एक ऐसे नेता जिनका मानना था कि युवा भारतीय न केवल भविष्य हैं बल्कि वे शक्ति हैं जो एक आधुनिक राष्ट्र का निर्माण करेंगे। आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत और आर्थिक रूप से सशक्त भारत का उनका विजन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी है। राजीव जी को उनकी 82वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि।'

उमंग सिघार ने राजीव गांधी के योगदान को बताया अविस्मरणीय

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष उमंग सिघार ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माण के अग्रदूत एवं दूरदर्शी नेता पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर सादर नमन। भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने, सूचना एवं संचार क्रांति की नींव रखने, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा युवाओं को नई दिशा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके प्रगतिशील विचार, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।'

Navbharat Live
navbharatlive.com