राजस्थान: अलवर जिले में महिला के साथ होटल के कमरे में गैंगरेप, बनाया वीडियो और दोस्तों को किया शेयर

Rape
(सांकेतिक तस्वीर)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan Shocker) के अलवर (Alwar) एक बार फिर शर्मसार हुआ है। बताना चाहते हैं कि यहां एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

ज्ञात हो कि अलवर जिले के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ रेप कर उसका वीडियो बनाने का आरोप एक शख्स पर लगा है। महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से चार अन्य लोगों को भेजा गया है।  जिसके बाद इन लोगों ने महिला को ब्लैकमेल किया और उसे होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।  

उल्लेखनीय है कि अलवर के मालाखेड़ा थाने में पूरे मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़ित महिला का पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और उसके घर में सास-ससुर सहित दो बच्चे हैं। घर में मवेशी होने के कारण समुद्र नामक शख्स महिला के घर पर काफी समय से दूध लेने आता था इसलिए विवाहिता उसे जानती थी।  महिला का कहना है कि समुद्र ने उसका रेप कर वीडियो बनाया और अपने दोस्तों को साझा किया। 

पीड़िता की मानें तो वीडियो मिलने के बाद आरोपी के दोस्तों ने उसे ब्लैकमेल करना शरू किया और उसके साथ रेप किया । पीड़िता की मानें तो आरोपियों ने उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका रेप किया। आरोपी होटल में पीड़ित को अपनी पत्नी बताते और इस घिनौने काम को अंजाम देते। लगातार परेशान पत्नी से जब पति ने पूछा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद वह लोग सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचें और मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com