-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rajasthan Indecency And Assault With The Wives Of The Martyrs Under The Rule Of Ashok Gehlot Government
राजस्थान: अशोक गहलोत सरकार के राज में शहीदों की पत्नियों के साथ अभद्रता व मारपीट
- Written By: किर्तेश ढोबले
सालासर में अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजे ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, गैंगवार और दलित प्रताड़ना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि..

Photo: Video Screengrab
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं का राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के साथ धरना शनिवार को भी जारी रहा। वहीं, यह वीरांगनाएं बीजेपी नेता मीणा के साथ राजस्थान के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने राजभवन गई हुईं थीं। इसके बाद वे सीएम अशोक गेहलोत से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने उनके साथ अभद्रता व धक्कामुक्की की। पुलिस की धक्कामुक्की में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए रोहिताश्व लांबा की पत्नी वीरांगना मंजू जाट घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “आज तीनों वीरांगनाओं के साथ राज्यपाल महोदय कलराज मिश्रा जी को ज्ञापन देने राजभवन गया था। ज्ञापन सौंपने के बाद वीरांगनाएं मुख्यमंत्री जी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर पहुंची, तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की।” उन्होंने यह भी लिखा, ‘क्या वीरांगनाओं का प्रदेश के मुखिया से मिलने के लिए उनके सरकारी आवास की ओर जाना गुनाह है, जो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की?’
आज तीनों वीरांगनाओं के साथ राज्यपाल महोदय @KalrajMishra जी को ज्ञापन देने राजभवन गया था। ज्ञापन सौंपने के बाद वीरांगनाएं मुख्यमंत्री जी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर पहुँची तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की।
1/2 pic.twitter.com/OyG5DKFVRs — Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) March 4, 2023
इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में चल रही सियासी खींचतान पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस में जारी आपसी लड़ाई की वजह से राजस्थान पिछड़ गया है। राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘एक-दूसरे को चोट पहुंचाने में इन्होंने कमी नहीं छोड़ी। पूरे चार साल एक-दूसरे को पछाड़ने में लगा दिये, लेकिन किसने किसको पछाड़ा.. यह मेरा विषय नहीं है। इनकी लड़ाई की वजह से राजस्थान पिछड़ गया है।”
सालासर में अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजे ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, गैंगवार और दलित प्रताड़ना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है और बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि अवैध खनन राजस्थान में दूर तक फैला हुआ है और करोड़ों रुपये खाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप आंकड़े उठाकर देख लीजिए कि राजस्थान के अंदर कितना भ्रष्टाचार है, पूरे देश के अंदर अगर कोई राज्य शीर्ष पर है तो वह है राजस्थान।”
सम्बंधित ख़बरें
आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
Rajasthan: जोधपुर को मिला ₹480 करोड़ का नया टर्मिनल, पीएम मोदी ने लॉन्च की नई UDAN स्कीम, जानें क्या है खासियत
राजे ने कहा कि प्रदेश में लूटपाट, दुष्कर्म, दलित अत्याचार, डकैती, धार्मिक उन्माद और गैंगवार की घटनाएं आम हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के अपराधियों ने भी राजस्थान को अपना अड्डा बना लिया है। उन्होंने कहा, ‘जनता जाये तो जाये कहां? किसके पास जाये, किससे न्याय मांगे, राजस्थान जल रहा है। मुख्यमंत्री चैन की नींद सो रहे हैं, उन्हें अंदाज नहीं है कि जनता का आक्रोश उनकी कुर्सी तक पहुंच गया है और कुछ ही दिनों के अंदर उनकी सरकार नहीं बचेगी।” (भाषा इनपुट के साथ )
Rajasthan indecency and assault with the wives of the martyrs under the rule of ashok gehlot government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में 72 करोड़ जुर्माना बकाया कंपनी को फिर मिला रेत घाट ठेका, जनप्रतिनिधियों का विरोध
Jul 18, 2026 | 01:25 PMबहराइच में मगरमच्छ ने मासूम को जिंदा निगला; 7 मिनट तक लड़ते रहे चाचा, फिर भी नहीं बचा सके भतीजे की जान
Jul 18, 2026 | 01:24 PMPM Balendra Shah: नेपाल में युवाओं का विरोध प्रदर्शन, पीएम बनने के 4 महीने में मांगा बालेंद्र शाह से इस्तीफा
Jul 18, 2026 | 01:13 PMसोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल भेजने की घटना पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान, विपक्ष हुआ हमलावर
Jul 18, 2026 | 01:12 PMवर्धा में बीएलओ शिक्षकों के निलंबन पर बवाल, प्रहार शिक्षक संगठन ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Jul 18, 2026 | 01:09 PMमुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: बैंकॉक से लाया 7.49 करोड़ का सोना जब्त; एयरपोर्ट स्टाफ सहित 6 गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 01:04 PMLow Investment में महिलाएं शुरू कर सकती हैं ये 8 बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई
Jul 18, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

सफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PM
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM














