राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत; दो लोग घायल

accident
File Photo
Updated on

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर जिले (Bikaner Accident) के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक जीप और कैंटर के बीच भिडंत में जीप सवार दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कैंटर में सवार दो लोग घायल हो गये। 

थानाधिकारी सुमन परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय राजगार्म 62 पर चौधरी पेट्रोल पंप के सामने सूरतगढ़ से बीकानेर की ओर आ रही एक जीप की गुजरात से अमृतसर जा रहे एक कैंटर से भिडंत हो गई जिससे जीप सवार राजूराम (23), रामसिंह (25), चंद्रभान (23), पूजा (24), उमादेवी (40) की मौत हो गई। जबकि कैंटर सवार दो लोग घायल हो गये। 

उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों को परिजन के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है। (एजेंसी) 

Navbharat Live
navbharatlive.com