

जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी राजस्थान (Rajasthan Assembly Election 2023) में सत्ता बरकरार रखती है तो राज्य में जाति आधारित जनगणना (Caste Based Census) करायी जाएगी। गांधी ने सेना में अल्पकालिक भर्ती की अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार (Modi Government) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह योजना लाकर देश की रक्षा करने के लाखों युवाओं के सपने तोड़ दिए गए हैं।
https://twitter.com/INCIndia/status/1727267514500174000
उन्होंने धौलपुर के राजाखेड़ा में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘अग्निपथ योजना क्यों आई.. क्योंकि नरेन्द्र मोदी जी ने आपके जीएसटी का पैसा आपकी जेब से निकाल कर सीधा अडाणी की जेब में डाल दिया और लाखों युवा, जो चार बजे सुबह उठते हैं.. देश की रक्षा करना चाहते हैं.. उनका सपना खत्म कर दिया.. उनका दिल तोड़ दिया।''
राहुल गांधी ने दोहराया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही जाति आधारित जनगणना करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में दलित, पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी वास्तविक जनसंख्या पता होना जरूरी है और इसके लिए जाति आधारित जनगणना जरूरी है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज इस देश में धन को कैसे बांटा जा रहा है.. धन किसके हाथ जा रहा है.. क्या सचमुच में हिन्दुस्तान का धन भारत माता की जनता के हाथ में जा रहा है या फिर भारत माता का धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है?''
https://twitter.com/INCIndia/status/1727297645117604339
धौलपुर के राजाखेड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि उन्होंने संसद में केंद्र सरकार से जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की ‘‘लेकिन जिस दिन मैंने संसद में यह बात कही, उस दिन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण बदल गये।'' उन्होंने कहा ‘‘पहले मोदी कहते थे कि वह ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से हैं, लेकिन जब मैंने ओबीसी की आबादी का सवाल उठाया, उसके बाद से नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि हिंदुस्तान में सिर्फ एक जाति है.. वह है गरीब .. वोट लेने के लिए नरेन्द्र मोदी ओबीसी हो गए, मगर जब ओबीसी को भागीदारी देने का सवाल आया, उनकी आबादी पता लगाने की बात आयी तो नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश में ओबीसी हैं ही नहीं.. दलित हैं ही नहीं, आदिवासी हैं ही नहीं.. सामान्य वर्ग है ही नहीं.. सिर्फ एक जाति है और वह है गरीब।''
https://twitter.com/INCIndia/status/1727285763182846254
कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ‘‘मैंने मन बना लिया है कि अगर राजस्थान में हमारी सरकार आएगी तो पहला काम राजस्थान में जाति आधारित जनगणना कराने का होगा और जैसे ही दिल्ली में हमारी सरकार आएगी, कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जाति आधारित जनगणना करवाएगी।'' उन्होंने यह भी कहा, ‘‘इधर-उधर करने वाले नरेन्द्र मोदी…, जेब काटने वाला अडाणी.…, और बाद में लाठी मारने वाला अमित शाह....।'
कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ‘‘जो भी हम करते हैं, हम गरीब जनता के लिये करते हैं। चाहे वह स्वास्थ्य योजना हो, मनरेगा हो, भोजन का अधिकार हो, नहर योजना हो, सारा काम हम गरीब जनता के लिए करते हैं और वह (मोदी) पूरा का पूरा काम दो तीन बड़े उद्योगपतियों के लिये करते रहते हैं।'' राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपको निर्णय लेना है.. आप अडाणी की सरकार चाहते हो.. भाजपा की सरकार चाहते हो.. या आम जनता की, किसानों की, मजदूरों की, छोटे दुकानदारों की, युवाओं की सरकार चाहते हो।''
भरतपुर के नदबई में अपनी दूसरी रैली में गांधी ने कहा कि जेबकतरा कभी अकेला नहीं आता है। उन्होंने कहा, ‘‘तीन लोग होते हैं.. एक सामने से आता है, एक पीछे से और एक दूर से देखता है… नरेन्द्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है, वो सामने से आते हैं.. टीवी में वो आपका ध्यान इधर-उधर करते हैं, वो कहते हैं देखो हिन्दू मुस्लिम .. फिर नोटबंदी , जीएसटी... ध्यान इधर-उधर करते हैं.. पीछे से अडाणी आता है और आपकी जेब काट लेता है। दूसरी तरफ से अमित शाह देखते हैं.. कहते हैं किसी को पता नहीं लग जाये.. दबा कर लाठी मारूंगा तो हिन्दुस्तान की सरकार ऐसे चल रही है।''
https://twitter.com/ANI/status/1727264809572499691
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को आप 24 घंटे टीवी पर देखते हो .. जब देखो.. नरेन्द्र मोदी टीवी पर हैं.. टीवी किसका है.. आपका है क्या .. आपका नहीं है..किसानों, छोटे मजदूरों, छोटे व्यापारियों का नहीं है.. टीवी अडाणी का है।'' उन्होंने कहा, ‘‘वह आपका पैसा अडाणी को देते हैं… हवाई अड्डे, बंदरगाह, सड़कें और सीमेंट संयंत्र देते हैं। वह उनके लिए कानून बनाते हैं, नोटबंदी करते हैं.. और अडाणी 24 घंटे नरेन्द्र मोदी को टीवी पर बैठाते है।''
https://twitter.com/INCIndia/status/1727300185871839289
उन्होंने कहा, ‘‘वो कहते भारत माता की जय और करते अडाणी जी की जय।'' गांधी ने यह भी कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान नरेन्द्र मोदी कहते थे कि सिलेंडर 400 रुपये का है। उन्होंने कहा, "आज यह 1200 रुपये का है। मोदी एक शब्द भी नहीं बोलते।" उल्लेखनीय है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।