-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Raid On Tmc Mla Sudipta Roys House And Nursing Home
आरजी कर अस्पताल मामले में CBI की एंट्री, टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के घर और नर्सिंग होम पर मारा छापा
- Written By: दीपिका पाल
लेडी डॉक्टर की हत्या मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर सीबीआई ने आज शुक्रवार को टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के घर और नर्सिंग होम पर छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है इस मामले में टीएमसी विधायक संदिग्ध पाए गए है।

टीएमसी विधायक के घर छापा (सौ.सोशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित लेडी डॉक्टर की हत्या मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर सीबीआई ने आज शुक्रवार को टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के घर और नर्सिंग होम पर छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है इस मामले में टीएमसी विधायक संदिग्ध पाए गए है। बीते दिन गुरुवार को सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए पूछताछ की थी और तलाशी अभियान शुरू किया।
सीबीआई ने खंगाले कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड
आपको बताते चलें कि, इस मामले में आज सीबीआई ने टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के घर और नर्सिंग होम पर छापा मारा तो वहीं पर कार्रवाई के दौरान सुदीप्त रॉय का नंबर और संदीप घोष की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड निकाला। बताया जा रहा है कि, जांचकर्ताओं के बाहर निकलने के बाद इस कार्रवाई को लेकर विधायक सुदीप्तो रॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इस दौरान उन्होने बयान में कहा कि, जांच हाई कोर्ट की निगरानी में चल रही है। इसलिए वह जांचकर्ताओं को हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, इस मामले में सीबीआई की छापेमारी का अभियान आरजी कर अस्पताल की सही जांच आगे बढ़ाने से है। इतना ही नहीं इस मामले में सुदिप्त रॉय का बयान भी दर्ज किया जाएगा।
सीबीआई के दायरे में है विधायक
सूत्र के अनुसार बताया जा रहा है कि, पूर्व आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने सुदीप्त रॉय को सुबह 10 बजे फोन किया था. संदीप घोष ने ये फोन तब किया था, जब अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था,सीबीआई को संदीप घोष की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड में सुदीप्त रॉय का मोबाइल नंबर मिला था। इसके चलते ही जांच की सुई सुदीप्त रॉय पर आकर रूकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Anil Ambani Raid: अनिल अंबानी की कंपनियों पर सीबीआई का शिकंजा, 27000 करोड़ के घोटाले में 15 छापे
Lalu Yadav Bail: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, देवघर चारा घोटाला में जमानत रहेगी बरकरार
नागपुर: कोयला घोटाले में CBI की एफआईआर, वेस्ट कोयले के खेल में घिरे रेलवे अधिकारी
CBI-DRI का बड़ा एक्शन: महाराष्ट्र-बंगाल में वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 53 दुर्लभ जीवों का किया रेस्क्यू
जानिए कौन है सुदीप्तो रॉय
आपको बताते चलें कि, तृणमूल कांग्रेस पार्टी से चार बार के विधायक सुदीप्तो रॉय का नाता आर.जी. कर अस्पताल से भी है। जहां पर वे इस समय रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष जैसे अन्य महत्वपूर्ण पदों पर हैं और पश्चिम बंगाल चिकित्सा भर्ती बोर्ड के सदस्य हैं। वह पश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि, इस हाईप्रोफाइल मामले में लगातार जांच औऱ कार्रवाई का दौर जारी है।
Raid on tmc mla sudipta roys house and nursing home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akshara Singh Marriage: ‘इज्जत करने वाला साथी मिला तो शादी जरूर करूंगी’, प्यार और रिश्तों पर बोलीं अक्षरा सिंह
Jul 19, 2026 | 07:06 PMउत्तन-विरार समुद्री सेतु भूमि अधिग्रहण में नई चुनौती, स्थानीय लोगों का शुरू हुआ तीव्र विरोध
Jul 19, 2026 | 07:02 PMFIFA World Cup Final Weather: बारिश, तूफान और जंगलों का धुआं… FIFA फाइनल पर मंडराया खतरा!
Jul 19, 2026 | 06:52 PMअहमदाबाद विस्फोट में 9 की मौत, मुख्य आरोपी मेहुल डोडिया साबरमती से गिरफ्तार, मां और साथी भी हिरासत में
Jul 19, 2026 | 06:51 PMकीव पर बरसी रूसी मौत! युद्ध की शुरुआत से अब तक का सबसे भीषण मिसाइल हमला, थर्रा उठा यूक्रेन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 06:40 PM‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बोले- अच्छे किरदार और कहानियां मिलना ही सबसे बड़ा सम्मान
Jul 19, 2026 | 06:29 PMशिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, क्या ठंडे बस्ते में जाएगा केस?
Jul 19, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM














