- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Reached Manipur Police Stopped Congress Convoy Just A Short Distance From The Airport
राहुल गांधी पहुंचे मणिपुर, एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने रोका कांग्रेस का काफिला
- Written By: राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. जहां एक तरफ मणिपुर बीते 3 मई से हिंसा की चपेट में झुलस रहा है। वहीं यहां शांति प्रयासों पर अब तक की गई कोशिशें ज्यादा कारगर साबित नहीं हो सकी हैं। फिलहाल कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर में पहुच चुके हैं। वो यहां दो दिन दौरे पर हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक एयरपोर्ट से कुछ दूर पर एक पुलिस चेक पोस्ट पर राहुल गांधी का काफिला स्थानीय पुलिस ने फिलहाल रोक दिया है। जी हां, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने आज बिष्णुपुर में रोक दिया।
Manipur | Rahul Gandhi’s convoy has been stopped by police near Bishnupur. Police say that they are not in a position to allow us. People are standing on both sides of the road to wave to Rahul Gandhi. We are not able to understand why have they stopped us?: Congress General… pic.twitter.com/LqYWhyo5AH — ANI (@ANI) June 29, 2023
इधर मामले पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि, “राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक लिया है। पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि राहुल गांधी को हाथ हिलाने के लिए अनेकों लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि पुलिस ने हमें क्यों रोका है?
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर आज इंफाल पहुंचे। वह फिलहाल राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं और अपनी यात्रा के दौरान यहां राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मणिशंकर अय्यर ने लिखा ओपेन लेटर…तो शशि थरूर ने दे दिया करारा जवाब, ईरान युद्ध पर कांग्रेस के अंदर ‘महाभारत’
‘अगर हमलावर को निशाना बनाना हो तो…’ हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सामने आई पूरी कहानी
पुणे कांग्रेस में ‘टिकट सेल’ घोटाला! राहुल गांधी से शिकायत, प्रदेश कोषाध्यक्ष पर जमीन हड़पने का भी आरोप
LPG संकट के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सियासी हलचल
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi reaches Imphal, Manipur. He is on a two-day visit to the state and will visit relief camps and interact with civil society representatives in Imphal and Churachandpur during his visit. pic.twitter.com/Ov5YwHTOFH — ANI (@ANI) June 29, 2023
जानकारी हो कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में बीते 3 मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। मणिपुर की 53% आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40% है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है।
Rahul gandhi reached manipur police stopped congress convoy just a short distance from the airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, मध्य रेलवे चलाएगी 1484 समर स्पेशल ट्रेनें
Mar 12, 2026 | 08:13 PMकुएं में तैरती मिली चार मासूम बच्चियों की लाश…पेड़ से लटका मिला महिला का शव, होश उड़ा देगी सनसनीखेज वारदात
Mar 12, 2026 | 08:11 PMआइटम सॉन्ग के ट्रेंड पर भड़कीं Shabana Azmi, बोलीं- ‘महिलाएं खुद को वस्तु की तरह पेश कर रही हैं’
Mar 12, 2026 | 08:10 PMगुरुवार की शाम करें ये उपाय, घर से दूर होगी नेगेटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि के बनेंगे नए रास्ते!
Mar 12, 2026 | 08:06 PMहोर्मुज पर पलटा अमेरिका? ईरान युद्ध के बीच ट्रंप के वादे से पीछे हटी US सेना, शिपिंग कंपनियों की टेंशन बढ़ी
Mar 12, 2026 | 07:58 PMमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: नागपुर में सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध
Mar 12, 2026 | 07:57 PMअमरावती कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चौकीदार को 10 साल की कड़ी सजा
Mar 12, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM













