विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर बोला हल्ला

पुष्कर सिंह धामी
Photo- ANI
Published on: 
Updated on: 

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand)  के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (World Minorities Rights Day) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने अल्पसंख्यक की स्थिति पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा मुस्लिम समुदाय शिक्षा और विकास की मुख्यधारा में शामिल क्यों नहीं है? क्योंकि आजादी के बाद लंबे समय तक एक पार्टी का शासन रहा। 

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे देश में अल्पसंख्यक समुदाय में बड़ी संख्या मुस्लिमों की है। देश में आजादी के बाद लंबे समय तक एक पार्टी का शासन रही, एक परिवार शासन में रहा। ऐसे में यह विचारणीय प्रश्न है कि मुस्लिम समुदाय शिक्षा और विकास की मुख्यधारा में शामिल क्यों नहीं है?

https://twitter.com/AHindinews/status/1604402591005216769

उन्होंने कहा कि मैं जब पहली बार चुनाव लड़ रहा था तब मेरे विधानसभा क्षेत्र में मुसलमानों के बीच यह भ्रांति फैलाई गई थी कि अगर यह पार्टी जीत जाती है तो यहां की शांति भंग हो जाएगी लेकिन मेरे जीतने के बाद एक भी ऐसी घटना नहीं हुई। 

बता दें कि साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने धार्मिक या भाषाई राष्ट्रीय या जातीय अल्पसंख्यकों से संबंधित व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए इसे अपनाया था।  भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार छह अल्पसंख्यक समुदायों अर्थात् मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन, बौद्ध, पारसी और जैन को अधिसूचित किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com