पंजाब CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र, लंबित पांच विधेयकों को मंजूरी देने का किया अनुरोध

CM Mann and Banwarilal Purohit
File Photo: PTI
Updated on

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bagwant Mann) ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने पांच विधेयकों को मंजूरी देने का अनुरोध किया है, जिनकी मंजूरी उनके कार्यालय में लंबित है।

सीएम ने पत्र में कहा, "पांच विधेयक पंजाब विधानसभा द्वारा पारित किए गए थे जो आपकी (राज्यपाल) सहमति के लिए आपके पास लंबित हैं। इनमें से चार विधेयक 19 और 20 जून, 2023 को आयोजित बजट सत्र की बैठकों में पारित किए गए।"

सीएम ने कहा, "अपने पहले के संचार में आपने कहा था कि जून 2023 में अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई विधानसभा की विशेष बैठकों की वैधता संदेह में थी, जो विधेयकों को मंजूरी देने में एक बाधा थी। हालांकि, 19 और 20 जून और 20 अक्टूबर, 2023 को पंजाब सभा की बैठक से संबंधित मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट ने 10 नवंबर 2023 को अदालत में सुनाए गए अपने आदेशों में वैध माना है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों में स्पष्ट संवैधानिक दायित्व और लोकतंत्र की भावना को ध्यान में रखते हुए, इन बिलों को तुरंत मंजूरी दी जाए।"

पांच लंबित बिल

(i) सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक 2023

(ii) पंजाब पुलिस (संशोधन) विधेयक 2023

(iii) पंजाब संबद्ध कॉलेज (सेवा की सुरक्षा) (संशोधन) विधेयक 2023

(iv) पंजाब विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक 2023

(v) पंजाब राज्य सतर्कता आयोग (निरसन) विधेयक 2022

Navbharat Live
navbharatlive.com