- Hindi News »
- India »
- Punjab Assembly Elections 2022 Shock To Many Candidates Including Rana Gurmit Singh Sodhi Fateh Singh Bajwa Who Changed Party Before The Elections Trailing In Early Trends
चुनाव से पहले दल बदलने वाले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, फतेह सिंह बाजवा सहित कई उम्मीदवारों को झटका
पंजाब के पूर्व मंत्री एवं तीन बार के विधायक जोगिंदर सिंह मान फगवाड़ा सीट से मैदान में हैं।
- Written By: प्रभाकर दुबे

News
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में चुनाव से पहले दल-बदलने वाले राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (Rana Gurmit Singh Sodhi), फतेह सिंह बाजवा (Fateh Singh Bajwa) और अनिल जोशी (Anil Joshi) सहित कई उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान के अनुसार, कुल 117 विधानसभा सीटों में से 89 पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से जारी है।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कई नेताओं ने जीत की उम्मीद में अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों का दामन थाम लिया था। पूर्व खेल मंत्री सोढ़ी कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे और फिरोजपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। फिरोजपुर के गुरू हर सहाय से चार बार विधायक रहे सोढ़ी फिरोजपुर सीट पर ‘आप’ के उम्मीदवार रणबीर सिंह से पीछे चल रहे हैं। ग्रेस के पूर्व नेता फतेह सिंह बाजवा भी बटाला सीट पर पीछे चल रहे हैं। वह भी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। इस सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार अमनशेर सिंह (शैरी कलसी) अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अश्विनी सेखड़ी से आगे चल रहे हैं। फतेह सिंह बाजवा कादियां से मौजूदा विधायक हैं, जहां से कांग्रेस ने उनके बड़े भाई तथा राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को मैदान में उतारा है।
हरजोत कमल, मोगा विधानसभा सीट से पीछे
पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी पिछले साल भाजपा छोड़कर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए थे। वह अमृतसर उत्तर सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार कुंवर विजय प्रताप सिंह से पीछे चल रहे है। अमृतसर उत्तर सीट से जोशी ने 2007 और 2012 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता हरजोत कमल, मोगा विधानसभा सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस के टिकट देने से इनकार करने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। मोगा सीट पर ‘आप’ की उम्मीदवार अमनदीप कौर अरोड़ा अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद सच्चर से आगे चल रही हैं। मालविका, अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं।
मजीठिया सीट से गनीव कौर आगे
पंजाब के पूर्व मंत्री एवं तीन बार के विधायक जोगिंदर सिंह मान फगवाड़ा सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस से 50 साल लंबा नाता तोड़ने के बाद वह चुनाव से पहले ‘आप’ में शामिल हो गए थे। फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी जसवीर सिंह गढ़ी से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया, मजीठा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। मजीठा सीट पर शिअद की गनीव कौर मजीठिया आगे चल रही हैं। कांग्रेस छोड़कर पिछले साल ‘आप’ में शामिल हुए रमन बहल गुरदासपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। गुरदासपुर सीट पर शिअद उम्मीदवार गुरबचन सिंह बब्बेहाली कांग्रेस उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा से आगे चल रहे हैं। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
Punjab assembly elections 2022 shock to many candidates including rana gurmit singh sodhi fateh singh bajwa who changed party before the elections trailing in early trends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
May 25, 2026 | 07:15 AMफाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
May 25, 2026 | 07:13 AMPetrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMनवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














