-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pune Nashik High Speed Rail Project Route May Affect Gmrt Scientific Centre Alternative Being Explored
पुणे-नासिक हाईस्पीड रेल परियोजना मार्ग से GMRT वैज्ञानिक केंद्र पर पड़ सकता है बुरा असर, खोजा जा रहा विकल्प
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

photo- ani
पुणे: केंद्र से पुणे-नासिक हाईस्पीड रेल परियोजना (Pune-Nashik High Speed Rail project) को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बीच यहां जायंट मेट्रेवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) ने पर्यवेक्षण एंटिना के समीप इस मार्ग पर ट्रेनों की निरंतर आवाजाही से इस वैज्ञानिक केंद्र के कामकाज में रुकावट आने की आशंका को लेकर चिंता व्यक्त की है। जब इस संबंध में महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कोरपोरेशन (Maharashtra Rail Infrastructure Development Corporation) (महारेल) के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि जरूरी एहतियात बरती जाएगी तथा सारे मुद्दों को हल किया जाएगा। जीएमआरटी 150-1420 हर्त्ज का परिचालन करता है और यह पुणे से करीब 80 किलोमीटर दूर खोडाड में है। उसमें 45 मीटर व्यास के 30 एंटिना लगे हैं और उसका संचालन टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान के राष्ट्रीय रेडियो खगौल भौतिकी केंद्र (एनसीआरए) द्वारा किया जाता है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रविवार को कहा था कि रेल मंत्रालय ने पुणे -नासिक हाईस्पीड रेल परियोजना को ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी दे दी है जिससे इन दोनों शहरों के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा और उनके बीच बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित होगी। जीएमआरटी के सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस हाईस्पीड रेल परियोजना के लिए जो मार्ग चुना गया है, वह नारायणगांव से गुजरता है और यह इस केंद्र के एंटिना के 15 किलोमीटर के दायरे में है और कुछ एंटिना के तो बेहद करीब है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
उन्होंने कहा कि एक एंटिना से तो इस रेल परियोजना का मार्ग एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। सूत्र ने कहा, ‘‘ पूरा मार्ग इस कारण से (जीएमआरटी संचालन) बेहद खतरनाक होने जा रहा है क्योंकि जब उच्च रफ्तार वाली इलेक्ट्रिक ट्रेन गुजरती है तो उसका पैंटोग्राफ (ट्रेन को चलने के लिए विद्युत प्रवाह के वास्ते उसके ऊपर लगा यंत्र) उच्च क्षमता वाले तार को स्पर्श करता है और .. इस दौरान जो चिगारियां निकलती हैं वे अवांछनीय विकिरण छोड़ती हैं।”
एनसीआरए निदेशक यशवंत गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में रेल अधिकारियों के साथ इस केंद्र ने ‘बातचीत शुरू’ की है। उधर, महारेल के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि रेल अधिकारियों की जीएमआरटी अधिकारियों से बातचीत हुई है और जब रेल लाइन का वास्तविक कार्य शुरू होगा तो एहतियात बरती जाएगी एवं सभी मुद्दे हल किये जायेंगे। (एजेंसी)
Pune nashik high speed rail project route may affect gmrt scientific centre alternative being explored
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










