धर्मपुरी में बेंगलुरु से केरल जा रही निजी बस में लगी भीषण आग, देखें Video

A private bus travelling from Bengaluru to Kerala caught fire
Published on: 
Updated on: 

धर्मपुरी. तमिलनाडु (Tamil Nadu) से बड़ी खबर सामने आ रही है। धर्मपुरी जिले (Dharmapuri District) में बेंगलुरु से केरल जा रही एक निजी बस (Bengaluru-Kerala Bus Fire) में मंगलवार को भीषण आग लग गई। बस में सवार ड्राइवर और कंडक्टर ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना धर्मपुरी-सलेम राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेंगालापुरम इलाके की है। जहां आज दोपहर तीन बजे के करीब बस में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह बस यात्रियों को लेकर बेंगलुरु से केरल जा रही थी।

https://twitter.com/ANI/status/1729472693484036366

इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। बस में आग लगते ही बस ड्राइवर और कंडक्टर ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। बस में कोई यात्री नहीं होने के कारण हादसा टल गया। धर्मपुरी से अग्निशमन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के चलते सेलम-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात लंबे समय तक प्रभावित रहा। पुलिस मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com