- Hindi News »
- India »
- Prime Minister Narendra Modi Will Be Honored With Dominica Award Of Honor
कोरोना को हराकर पीएम मोदी ने दुनिया में बजाया था डंका, मिलेगा डोमिनिका में ये सर्वोच्च सम्मान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमनिका में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाएगा।सम्मान नरेंद्र मोदी को डोमिनिका द्वारा उनके कोरोना काल में दिए साथ और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है।
- Written By: दीपिका पाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है जहां पर डोमनिका में उन्हें सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके लिए डोमिनिका ने तैयारी कर ली है। यह खास तरह का सम्मान नरेंद्र मोदी को डोमिनिका द्वारा उनके कोरोना काल में दिए साथ और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। इस डोमिनिका में डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर के नाम से अवॉर्ड दिया जाएगा। बता दें कि, कोरोना काल में अपने काम के चलते प्रधानमंत्री मोदी के हिस्से में अब तक कई अवॉर्ड आ चुके है।
इस दिन मिलेगा सम्मान
आपको बताते चलें कि, यह अवॉर्ड कैरीकॉम समिट CARICOM Summit के दौरान 19-21 नवंबर के बीच जार्जटाउन गुयाना में दिया जाएगा। बताया जाता है कि, कोरोना महामारी की दूसरी लहर में डोमिनिका में फैले कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए 70 हजार एस्ट्रेजेनेका वैक्सीन के डोज सप्लाई की थी।
इस कठिन घड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े फैसले लिए थे, इसमें महामारी से जूझ रहे दूसरे देशों को वैक्सीन और दवाएं पहुंचाना भी शामिल था। पीएम मोदी के इस भरोसे को लेकर ही डोमिनिका राष्ट्रमंडल ने अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने का फैसला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दवाई की तरह धीरे-धीरे होगा पीएम की अपील का असर
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
डोमिनिका गुयाना में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेगा। यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और भारत और डोमिनिका के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके… pic.twitter.com/NGZ2iaVHAY — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2024
क्या है सम्मान की खासियत
आपको बताते चलें कि,इस सम्मान का नाम डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर है, यह खास सम्मान कोरोना महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और भारत और डोमिनी के बीच साझेदारी को मजबूत करने के उनके समर्पण को और भी मजबूती देगा। यह सम्मान में 1967 में बनाया गया, यह डोमिनिका राष्ट्रमंडल के राष्ट्रपति द्वारा राज्य की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है । डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर का बैज एक अंडाकार आकार का सुनहरा रंग का पदक है।
पदक की बाहरी रिंग पर उभरा हुआ डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर लिखा हुआ है। पदक के केंद्र में डोमिनिका के हथियारों का कोट दर्शाया गया है । हथियारों के कोट और बाहरी रिंग के आसपास का क्षेत्र काटा गया है। बैज शीर्ष पर लगी एक अंगूठी से लटका हुआ है, और एक पीले रिबन से लटका हुआ है जिसके केंद्र में काले रंग की पट्टी है जिसके बाहर की तरफ सफेद रंग की सीमा है।
Prime minister narendra modi will be honored with dominica award of honor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
May 12, 2026 | 03:55 PMमुंबई जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी की मांग,वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी
May 12, 2026 | 03:54 PMमुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
May 12, 2026 | 03:51 PMसोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM












