-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prateek Yadav Death Mulayam Singh Yadav Son Aparna Yadav Husband Passes Away
मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, निभाया पिता से किया वो ‘वादा’, क्या है सियासी विरासत का अनसुना अध्याय
- Written By: अमन मौर्या
Prateek Yadav Passes Away: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक राजनीति से दूर अपनी फिटनेस और व्यापार के लिए जाने जाते थे।

प्रतीक यादव और मुलायम सिंह यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mulayam Singh Yadav Younger Son Death: सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव, सूबे के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति थे। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रतीक यादव को जब अस्पताल लाया गया तो उनका निधन हो गया था। उनके अचानक निधन की खबर ने सब को हैरानी डाल दिया।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रतीक की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही लखनऊ में राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियां छोड़ गए।
मुलायम की दूसरी पत्नी के बेटे हैं प्रतीक
प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी के दिग्गज राजनीतिज्ञ रहे मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं। मुलायम सिंह यादव ने लंबे समय तक अपनी दो शादियों की बात सार्वजनिक नहीं किए, हालांकि फरवरी 2007 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने दूसरी शादी स्वीकार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
साल, 2003 में पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना सुर्खियों में आईं। इससे प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया। इसके बाद फरवरी 2007 में उन्होंने दूसरी पत्नी साधना से अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इसके बाद साधना और उनके बेटे प्रतीक यादव दुनिया के सामने आ गए।
राजनीति में सक्रिय नहीं
एक ओर जहां मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव प्रदेश की राजनीति के केंद्र में रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ दूसरे बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाए रखते थे। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे। प्रतीक को जानवरों से बहुत लगाव था। अक्सर वे जानवारों की भलाई करते देखे जाते थे। वे जीव आश्रय नाम से वे एक संस्था भी चलाते थे। यह स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल और रेस्क्यू का काम करती है। प्रतीक यादव अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। वे एक जिम के मालिक भी थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में काफी सक्रिय रहती हैं।
साल, 2022 उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन की थी। इससे पहले अपर्णा सपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुकी हैं। इस समय वे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक यादव और अपर्णा बिष्ट की शादी 2011 में हुई। दोनों ने प्रेम विवाह था। स्कूली दिनों से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे। बाद में इंग्लैंड में भी दोनों ने साथ-साथ पढ़ाई की थी और आखिर में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए।
तलाक की चलीं खबरें
हाल ही में अपर्णा और प्रतीक यादव के तलाक की भी खबरें सामने आई थी। @iamprateekyadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था इसमें लिखा था, मैं अपर्णा को जल्द ही तलाक देने जा रहा हूं, उन्होंने परिवार के रिश्तों को खराब कर दिया है। वह केवल मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती हैं। मेरी मानसिक स्थिति इस समय काफी खराब है, लेकिन उन्हें कोई परवाह नहीं है, क्योंकि उन्हें केवल अपनी चिंता रहती है।
ये भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद से की शुरुआत! आधा किया अपना काफिला, मंत्रियों ने भी रद्द किए विदेश दौरे
आगे लिखा, मैं बदनसीब था कि मेरी शादी उनसे हुई। बवाल बढ़ने पर अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट ने इसका खंडन करते हुए बयान दिया कि, किसी ने प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया था।
राजनीति में न आने का समझौता
साधना यादव की परिवार में एंट्री पर मुलायम परिवार में बगावत शुरू हो गई थी। प्रदेश की सियासत के जानकार एक वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि उस समय अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव से बगावत कर दी थी। वे बेहद नाराज थे और मुलायम यादव की हर बात को अनसुनी कर रहे थे। उस समय पिता-पुत्र के बीच रिश्ते में खटास को कम करने और परिवार को एक साथ लाने में अमर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।
अमर सिंह ने साधना यादव की परिवार में एंट्री दिलाने के साथ-साथ अखिलेश यादव को भी मनाया। उस समय मुलायम परिवार को साथ रखने के लिए एक समझौता भी हुआ था। समझौते के अनुसार, मुलायम की राजनीतिक विरासत के इकलौते उत्तराधिकार अखिलेश यादव ही होंगे, साधना के बेटे प्रतीक यादव कभी सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगे। उस वक्त मुलायम यादव की प्रॉपर्टी को भी दोनों भाइयों में बराबर बांट दिया गया।
Prateek yadav death mulayam singh yadav son aparna yadav husband passes away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














