- Hindi News »
- India »
- Polygraph Test Will Be Conducted On Accused Sanjay Roy Know How Accurate This Test Is
आरोपी संजय रॉय का किया जाएगा पॉलीग्राफी टेस्ट, जानें कितना सटीक होता है ये तरीका
आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने जांच एजेंसी को आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट करने की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद इस केस में बड़ा खुलासा हो सकता है। आज हम बात करेंगे पॉलीग्राफी टेस्ट क्या होता है और ये कैसे काम करता है?
- Written By: शानू शर्मा

संजय रॉय का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोलकाता: आरजी कर कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने जांच एजेंसी को आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की मंजूरी दे दी है। अदालत की ओर से इससे पहले 4 अन्य ट्रेनी डॉक्टर और पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के लिए भी इस टेस्ट की मंजूरी दी गई। वहीं आरोपी के मनोविश्लेषण से यह पता चला है कि संजय रॉय एक विकृत व्यक्ति था।
केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के एक अधिकारी ने बताया कि संजय रॉय जानवर जैसी प्रवृत्ति का इंसान है। वो गंदी फिल्मे, शराब और नशे का आदी था। घटना को अंजाम देने से पहले भी उसने यही सारी हरकतें की थी। वहीं आरोपी पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का नजदीकी भी बताया जा रहा है।
संदीप घोष से भी पूछताछ जारी
सीबीआई द्वारा पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक संजय रॉय अस्पताल में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का बाउंसर बनकर घूमता था, हालांकि यह बात अभी तक साबित नहीं हो पाया है। पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद बहुत सारी बातों का खुलासा हो सकता है। उन चार डॉक्टरों के बयान को मिलाया जाएगा, जो घटना की रात ट्रेनी डॉक्टर के साथ बैठकर खाना खाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
यह भी पढ़ें- ट्रेन से कीव पहुंचे पीएम मोदी, जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
पॉलीग्राफी टेस्ट क्या होता है
बता दें कि पॉलीग्राफी टेस्ट एक खास तकनीक पर काम करती है। यह बात सच है कि अगर कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तो उसके हाव-भाव बदल जाते हैं। लेकिन उनके हाव-भाव को समझना थोड़ा मुश्किल होता है। किसी व्यक्ति के झूठ बोलने पर दिल की धड़कने तेज हो जाती है। कोई व्यक्ति साफ तरीके से बोल नही पाता, कुछ लोगों के शरीर से पसीना आना शुरू हो जाता है।
पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान इंसान के शरीर से कार्डियो-कफ या सेंसेटिव इलेक्ट्रोड को जोड़ दिया जाता है। जो की इंसान के रक्तचाप,नाड़ी, रक्त प्रवाह तक को भी माप लेता है। अगर पूछताछ के दौरान अगर इसके डेटा में ज्यादा उतार-चढ़ाव आाता है तो यह मान लिया जाता है कि वह व्यक्ति कोई बात झूठ बोल रहा है या फिर किसी बात को झिपाने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद जांच अधिकारी सच्चाई निकलवाने का दूसरा रास्ता ढूंढते हैं।
Polygraph test will be conducted on accused sanjay roy know how accurate this test is
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
May 26, 2026 | 05:50 AMनए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










