महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मतगणना के दौरान नेताओं का ऐसा रहा रिएक्शन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। महायुति और महाविकास अघाडी के बीच कौन जितेगा सत्ता की बाज़ी ये जानने के लिए सभी उत्सुक है। अब नतीजों पर सभी की निगाहे टिकी है। इस दौरान रादजकीय पक्षों के नेता अपनी प्रतिक्रीया भी दे रहे है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मतगणना के दौरान नेताओं का ऐसा रहा रिएक्शन
मतगणना के दौरान नेताओं का ऐसा रहा रिएक्शन (डिजीइन फो़टो/ANI)
Updated on
Priyanka Chaturvedi
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वोटों की गिनती से पहले ही जश्न मनाने के लिए तैयार हो गई है। उन्होने विश्वास जताया है कि इस बार महाराष्ट्र की जनता महाविकास अघाड़ी को सत्ता में लाएगी।
Shaina NC
मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा कि महायुति ने ढ़ाई साल में जो काम किया है, उसके आधार पर जनता ने मतदान किया है। आज हैट्रिक लगने वाली है ऐसा विश्वास शाइना ने जताया है।
Shehzad Poonawalla
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विश्वास के साथ कहा कि NDA दोनों राज्यों में बहुमत से सत्ता में आने वाली है।
Tarun Chugh
महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन 200 का आंकड़ा पार करेगा।
Maharashtra Assembly Elections Vote counting
भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने दावा किया है कि PM मोदी के नेतृत्व में हमें महाराष्ट्र में 160 से अधिक सीटें मिलेंगी।
Mohan Yadav
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने कहा कि परिणामों के शुरुआती रुझान देखकर मैं कह सकता हूं कि भाजपा महाराष्ट्र के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल हो रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com