मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर ठहरने के लिए जल्द ही खुलेगा पॉड होटल, पढ़ें पूरी खबर

First Pod Hotel inaugurated at Mumbai Central Station, will get facilities like WiFi, TV, Locker, and Reading Light
Photo:Twitter/@RailMinIndia
Published on
Updated on

मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) में यात्रियों की सुविधा के लिए एक पॉड होटल बनाया जा रहा है। यह होटल इस महीने के अंत में लोगों के लिए खोले जाने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया को यह जानकारी मध्य रेलवे (CR) के अधिकारियों ने दी। आपको बता दें यह पॉड होटल ऐसा होटल होते हैं, जिनमें कई छोटे बिस्तर के आकार के कमरे होते हैं। इन्हें कैप्सूल होटल के नाम से भी जाना जाता है।

मुंबई महानगर में भारतीय रेलवे की तरह की यह दूसरी सुविधा होगी। इसके पहले 17 नवंबर 2021 को पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक पॉड होटल खोला गया था। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पॉड होटल सीएसएमटी की मुख्य लाइन पर प्रतीक्षालय के पास बनाया जाएगा और इसमें एक समय में 50 लोग रुक सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों ने यह भी बताया, कि इस होटल में दो लोगों की क्षमता वाले चार फैमिली पॉड होंगे और 30 एकल पॉड होंगे। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय और स्नानगृह के अलावा, सुविधा में यात्रियों के समान रखने के लिए भी एक कमरा होगा। सेन्ट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, रेलवे को इससे 55.68 लाख रुपये का राजस्व मिलेगा। इस होटल का काफी हद तक काम हो चुका है और इसके इस माह अंत तक लोगों के लिए खोले जाने की उम्मीद है।(एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com