BJP के केंद्रीय मंत्री के बेटे पर POCSO केस! शराब पिलाकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Bandi Bageerath Case: हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।
POCSO Case Against Son of BJP Union Minister Bandi Bageerath Congress slams BJP
बंदी भगीरथ पर POCSO का मामला दर्ज (सौजन्य-एक्स @INCIndia)
Published on: 
Updated on: 

Bandi Bageerath POCSO Case: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ के खिलाफ अब एक और नया मामला सामने आ गया है। मंत्री के बेटे पर लगे आरोपों के बाद तेलंगाना की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। इस मामले में कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी को घेर लिया है। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

भाजपा मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे भगीरथ पर 17 साल की नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि भागीरथ ने पहले उसे एक फार्महाउस पर ज़बरदस्ती शराब पिलाई, और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

जब लड़की ने विरोध किया, तो भागीरथ ने उसे धमकियां देकर डराया, उसकी पिटाई की, और उसे चुप रहने की चेतावनी दी। सिर्फ़ इतना ही नहीं BJP नेता के बेटे ने लड़की के माता-पिता को भी धमकाया। लड़की की शिकायत के बाद, पुलिस ने इस मामले में POCSO के तहत केस दर्ज कर लिया है।

https://twitter.com/INCIndia/status/2053062452557001111

यूनिवर्सिटी में छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल

इस मामले पर कांग्रेस ने भी आवाज उठाई। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर मामले की जानकारी दी और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने बताया कि बंदी संजय का बेटा इससे पहले भी कई विवादों में शामिल रहा है। लोगों को डराना-धमकाना, लड़कियों से छेड़छाड़ करना, यूनिवर्सिटी में छात्रों की पिटाई करना जैसे कई मामलों में शामिल रहा है।

कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा मोदी के पसंदीदा मंत्री संजय कुमार का बेटा भागीरथ हर जगह यह डींगें हांकता फिरता है कि उसका पिता मंत्री है, इसलिए कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता। दरअसल, भागीरथ का चरित्र ही BJP की असली 'रणनीति-चरित्र-चेहरा' है। जहां BJP के लोग, सत्ता के नशे में चूर होकर, हर तरह के गलत काम कर रहे हैं।

कांग्रेस ने लिखा, गुंडागर्दी, वसूली, और महिलाओं की इज्जत पर हाथ डालना, यही उनकी पहचान है। नरेंद्र मोदी ने बड़ी मेहनत से ऐसे ही चरित्रहीन लोगों का एक गिरोह तैयार किया है, और उन्हें इन पर बहुत गर्व है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com